फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MBA degree holder should take the responsibilities of work related to management in hospitals and offices says CM Yogi.

कोरोना से जंग: मुख्यमंत्री योगी का निर्देश- प्रबंधकीय कार्यों की जिम्मेदारी एमबीए डिग्री धारी युवाओं को दें

Sat, 05 Jun 2021 02:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 05 Jun 2021 02:45 PM IST
सार

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राज्य में कोरोना की स्थिति को लेकर टीम-9 के साथ हुई बैठक में अफसरों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

विज्ञापन
MBA degree holder should take the responsibilities of work related to management in hospitals and offices says CM Yogi.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को हुई टीम-9 की बैठक में अफसरों को निर्देश दिया कि चिकित्सकों को केवल चिकित्सकीय कार्य में ही तैनात किया जाए। स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग के अलग-अलग अस्पतालों और कार्यालयों सहित जहां भी चिकित्सकों की तैनाती प्रशासनिक व प्रबंधकीय कार्यों में की गई है, उन्हें तत्काल कार्यमुक्त कर चिकित्सकीय कार्यों में ही लगाया जाए। प्रबंधन के कार्यों के लिए आवश्यकतानुसार एमबीए उपाधिधारक युवाओं को मौका दिया जाना चाहिए। 

विज्ञापन


उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि कोविड केस कम होने के दृष्टिगत गतिविधियों को धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं। अस्पतालों में ओपीडी व आईपीडी सेवाएं, सर्जरी आदि शुरू की गई हैं, किंतु वही लोग अस्पताल आएं, जिनकी स्थिति गंभीर हों। घर से बाहर कम से कम निकलें। यथासंभव टेलीकन्सल्टेशन का उपयोग करें। सभी मेडिकल कॉलेजों, जिला स्तरीय अस्पतालों में टेलीकन्सल्टेशन की व्यवस्था को और बेहतर किया जाए। अधिकाधिक डॉक्टरों को इससे जोड़ा जाए। लोगों को इस सेवा के उपयोग के लिए जागरूक किया जाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी से प्रदेश को सुरक्षित रखने की दिशा में लगातार किए जा रहे प्रयासों के अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। देश में सबसे ज्यादा कोविड टेस्ट करने वाले उत्तर प्रदेश में 30 अप्रैल के 03 लाख 10 हजार 783 मरीजों की पीक की स्थिति के सापेक्ष आज 36 दिवस के उपरांत 94 फीसदी की गिरावट हो चुकी है। वर्तमान में 19,438 कोरोना केस एक्टिव हैं। हमारी रिकवरी दर 97.6% हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट की नीति के अनुरूप उत्तर प्रदेश की नीति के उत्साहजनक परिणाम मिल रहे हैं। उत्तर प्रदेश में अब तक 05 करोड़ 10 लाख 32 हजार 967 कोविड टेस्ट किए गए हैं। विगत 24 घंटे में प्रदेश में कोविड टेस्ट पॉजिटिविटी दर मात्र 0.4 फीसदी रही। बीते 24 घंटों में 1,092 नए मरीज पाए गए हैं। इसी अवधि में 4,346 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। इस तरह अब तक कुल 16 लाख 56 हजार 763 प्रदेशवासी कोरोना से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।

अभी तक 64 जिलों को कोरोना कर्फ्यू से छूट दी गई है

कोरोना के कम होते संक्रमण दर के दृष्टिगत 600 एक्टिव केस से कम संख्या वाले 64 जनपदों को कोरोना कर्फ्यू से छूट दी गई है। ताजा स्थिति के अनुसार बुलंदशहर और बरेली जनपद में कुल एक्टिव केस की संख्या 600 से कम हो गई है। दो दिवसीय प्रदेशव्यापी साप्ताहिक बन्दी के समाप्त होने के बाद आगामी सोमवार से इन दोनों जिलों को भी सप्ताह में पांच दिन सुबह 07 बजे से सायं 07 बजे तक कोरोना कर्फ्यू से छूट दी जाए। साप्ताहिक व रात्रिकालीन बन्दी सहित अन्य सभी संबंधित नियम इन जिलों में लागू होंगे।

प्रदेश के 67 जिलों में कुल एक्टिव केस की संख्या 600 से कम हो गई है। रिकवरी की स्थिति को देखें तो सोमवार तक चार-पांच और जनपदों के भी 600 एक्टिव केस से कम की श्रेणी में आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed