फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayor's powers restored after Lalit takes oath as councillor

Lucknow News: ललित के पार्षद पद की शपथ लेने के बाद महापौर के अधिकार बहाल

Mon, 25 May 2026 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Mayor's powers restored after Lalit takes oath as councillor
ललित तिवारी ने ली शपथ।
लखनऊ। ललित तिवारी को पार्षद पद की शपथ दिलाए जाने के साथ ही महापौर सुषमा खर्कवाल के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार बहाल हो गए हैं। हाईकोर्ट ने 21 मई को आदेश का पालन न करने पर उनके अधिकार सीज कर दिए थे। अब महापौर फिर से वित्तीय और प्रशासनिक फैसले ले सकेंगी और आदेश जारी कर सकेंगी। इससे 26 मई को प्रस्तावित महापौर के तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर होने वाले आयोजन पर भी कानूनी संकट टल गया है।
विज्ञापन




हाईकोर्ट ने 21 मई को महापौर के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज करते हुए स्पष्ट किया था कि 13 मई के आदेश का अनुपालन कराने के लिए उन्हें ललित तिवारी को शपथ दिलाने की छूट रहेगी। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 29 मई तय करते हुए महापौर को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन




रविवार को महापौर ने हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए ललित तिवारी को शपथ दिला दी। इसके बाद नगर निगम और राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा शुरू हो गई कि आदेश का अनुपालन होते ही क्या महापौर के अधिकार स्वतः बहाल हो गए हैं या हाईकोर्ट करेगा। कहा ये भी जा रहा है कि सोमवार को महापौर की ओर से हाईकोर्ट में अधिवक्ता के जरिये आदेश के अनुपालन की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, अधिवक्ता के तौर पर पार्षद ललित तिवारी ने बताया कि 13 मई के आदेश का पालन हो चुका है और 21 मई को हाईकोर्ट ने भी इसी आदेश के अनुपालन पर जोर दिया था। ऐसे में महापौर के सीज अधिकार अब प्रभावी रूप से बहाल माने जाएंगे। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने भी बताया कि सोमवार को हाईकोर्ट में शपथ पत्र दाखिल कर पूरी जानकारी दी जाएगी।




दूर हुई बाधा, होगा भव्य आयोजन



महापौर के कार्यकाल के तीन साल पूरे होने पर 26 मई को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में नगर निगम की ओर से भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में तीन वर्षों के विकास कार्यों पर आधारित स्मारिका का विमोचन, लोकार्पण और शिलान्यास भी प्रस्तावित हैं। जानकारों के मुताबिक, यदि समय रहते ललित तिवारी को शपथ नहीं दिलाई जाती तो यह आयोजन कानूनी विवाद में फंस सकता था। ऐसे में या तो कार्यक्रम की तारीख आगे बढ़ानी पड़ती या फिर पहले शपथ प्रक्रिया पूरी करनी होती।

ललित तिवारी ने ली शपथ।

ललित तिवारी ने ली शपथ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed