{"_id":"6ab2eda382a0f27f4b071ca5","slug":"mayor-takes-a-tough-stance-over-the-non-operation-of-closed-pink-toilets-issues-ultimatum-to-make-them-functional-within-a-week-lucknow-news-c-13-lko1070-1932918-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बंद पड़े पिंक टॉयलेट का संचालन न होने पर महापौर सख्त, एक सप्ताह में शुरू कराने का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बंद पड़े पिंक टॉयलेट का संचालन न होने पर महापौर सख्त, एक सप्ताह में शुरू कराने का अल्टीमेटम
विज्ञापन
बैठक करतीं महपौर सुषमा खर्कवाल।
लखनऊ। पिंक शौचालयों को संचालित करने में हो रही ढिलाई पर महापौर ने नाराजगी जताई है। एक सप्ताह में संचालन शुरू करने का पर्यावरण अभियंता को अल्टीमेटम दिया है। मंगलवार को विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने ये कड़े निर्देश दिए। इस दौरान नगर आयुक्त गौरव कुमार व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
महापौर ने बताया कि पिंक टॉयलेट शुरू करने को लेकर कई बार निर्देश दिए जा चुके हैं। उसके बाद भी इनका विधिवत संचालन नहीं हो रहा है। यह शौचालय विशेष रूप से महिलाओं के लिए बनाए गए थे। पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान को एक सप्ताह के भीतर इन्हें फिर से संचालित करने का निर्देश दिया। बुधवार को उन्हें फिर बुलाया गया है। उन लोगों को भी बुलाया गया है, जिन्होंने संचालन के लिए आवेदन किया है। अभी तक यह मामला टेंडर प्रक्रिया में उलझा था।
जलकल विभाग के ओवरहेड टैंकों के कार्यों को 15 दिनों में पूरा करने का निर्देश दिया गया। नए नलकूपों की स्थापना और रिबोरिंग के लंबित कार्यों को भी शीघ्र पूरा करने को कहा गया। 15वां वित्त व अवस्थापना मद के जो कार्य चल रहे हैं, उन्हें एक महीने के अंदर पूरा करने के लिए कहा गया है। यह चेतावनी भी दी गई है कि यदि वह काम में लापरवाही करेंगे तो अगली बार कोटा आवंटित नहीं किया जाएगा। स्ट्रीट लाइट से संबंधित शिकायतों पर विशेष ध्यान दिया गया। मुख्य अभियंता आरआर मनोज प्रभात को शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। जिन स्थानों पर स्ट्रीट लाइट नहीं है, वहां आवश्यकतानुसार नई लाइटें लगवाने की कार्रवाई करने को कहा गया।