फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayor takes a tough stance on sewer complaints; action to be taken if 90% satisfaction level is not met.

Lucknow News: सीवर शिकायतों पर महापौर की सख्ती, 90 फीसदी संतुष्टि न मिलने पर होगी कार्रवाई

Wed, 08 Jul 2026 02:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Mayor takes a tough stance on sewer complaints; action to be taken if 90% satisfaction level is not met.
सीवर को लेकर नाराजगी जताते लोग।
लखनऊ। शहर में बढ़ती सीवर की शिकायतों पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि 90 फीसदी शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि नहीं मिली तो कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मंगलवार शाम को कैंप कार्यालय में महापौर ने जलकल विभाग और सुएज इंडिया के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। यहां सुपर सकर मशीनों के पर्याप्त उपयोग न होने का मुद्दा उठा। उन्होंने कहा कि शिकायत करने पर लोगों को मशीन खराब है या मशीन उपलब्ध नहीं कहकर टाल दिया जाता है। ऐसा नहीं चलेगा। अधिकारियों को निर्देश दिया कि सीवर शिकायतों के निस्तारण के बाद कम से कम 90 फीसदी शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लिया जाए। अलीगंज और जोन-6 से लगातार शिकायतें आ रही हैं।
विज्ञापन

महापौर ने कहा कि कंपनी किराये की मशीनों पर निर्भर न रहे। वह खुद मशीनें खरीदे और एक महीने के अंदर हर जोन में सुपर सकर मशीन की उपलब्धता सुनिश्चित करे। इंदिरानगर के इस्माइलगंज, बुद्ध विहार और तकरोही क्षेत्रों की शिकायतों को प्राथमिकता पर लेने के निर्देश दिए। जियामऊ में बिछी सीवर लाइन को तत्काल साफ कराने को कहा। महापौर ने कहा कि जब तक लाइन साफ नहीं होगी, कनेक्शन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ेगी।

सीवर को लेकर नाराजगी जताते लोग।

सीवर को लेकर नाराजगी जताते लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed