{"_id":"68cc7207ea8709b49007f442","slug":"mayor-slaps-filth-in-public-toilets-lucknow-news-c-13-knp1050-1390922-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सार्वजनिक शौचालयों में गंदगी पर महापौर ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सार्वजनिक शौचालयों में गंदगी पर महापौर ने लगाई फटकार
विज्ञापन
जीपीओ पर बने सार्वजनिक शौचालय में खराब सिनेटरी पैड मशीन को लेकर महापौर सुषमा खर्कवाल ने नाराजगी
लखनऊ। महापौर ने बृहस्पतिवार को सार्वजनिक शौचालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गंदगी मिली और मूलभूत सुविधाएं गायब थीं। इस पर सुषमा खर्कवाल ने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए सुधार के निर्देश दिए। नगर निगम प्रशासन शौचालय संचालकों पर 25 से 50 हजार रुपये तक जुर्माना लगाने के साथ नोटिस जारी करेगा।
महापौर सबसे पहले दयानिधान पार्क स्थित सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण करने पहुंचीं। यहां सफाई व्यवस्था खराब मिली। इसके बाद वह जीपीओ स्थित सार्वजनिक शौचालय पहुंचीं। यहां भी सफाई के काम में लापरवाही मिली। महिला शौचालय में लगी सिनेटरी पैड का निस्तारण करने वाली मशीन खराब थी। जानकारी करने पर पता चला कि यह काफी समय से खराब है। नया सिनेटरी पैड उपलब्ध कराने वाली मशीन खाली पाई गई।
महापौर ने नगर आयुक्त गौरव कुमार को निर्देश दिए कि दोनों शौचालयों के रखरखाव में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों व कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने नगर निगम से जुड़े सभी सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति सुधारने के लिए भी कहा।