{"_id":"688db46aeb145af28106c397","slug":"mayor-get-angry-over-nagar-ayukt-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1320857-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: महापौर व नगर आयुक्त आमने-सामने, कार्यक्रम की सूचना नहीं देने से महापौर नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: महापौर व नगर आयुक्त आमने-सामने, कार्यक्रम की सूचना नहीं देने से महापौर नाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर आयुक्त को भेजा नोटिस, मांगा स्पष्टीकरण
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। नगर निगम मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रमों की सूचना नहीं देने से महापौर व नगर आयुक्त आमने-सामने आ गए हैं। महापौर ने नगर आयुक्त को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं नगर आयुक्त का कहना है कि सूचना देने का काम अधिष्ठान विभाग का है। अगर उन्हें सूचना नहीं दी गई तो वे कार्यक्रमों में शामिल कैसे हुईं?
दरअसल, महापौर सुषमा खर्कवाल इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। वह सांसदों आदि से मुलाकात कर लखनऊ के विकास कार्यों पर चर्चा कर रही हैं। शुक्रवार को लखनऊ नगर निगम के मृतक आश्रितों को नियुक्ति-पत्र प्रदान करने एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए विदाई एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। महापौर ने नगर आयुक्त गौरव कुमार को पत्र भेजा है। इस पत्र में नाराजगी जताते हुए उन्होंने नगर आयुक्त से कहाकि नगर निगम मुख्यालय में कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन उसकी सूचना उन्हें नहीं दी गई। जबकि इसका दायित्व नगर आयुक्त व अपर नगर आयुक्त(अधिष्ठान) का भी था। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि अधीनस्थ पदीय दायित्वों के प्रति सजग नहीं हैं, जो अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। इसके अलावा नवतैनात सहायक नगर आयुक्तों, जिनके द्वारा गत दिनों पूर्व ही कार्यभार ग्रहण किया गया, उन्हें कक्ष आवंटित नहीं किए गए हैं। न ही सहायक दिए गए हैं। ऐसा क्यों किया गया है। महापौर ने चार अगस्त तक नगर आयुक्त को स्पष्टीकरण देने का समय दिया है। कहा है कि बताएं कि मृतक आश्रितों को नियुक्ति-पत्र प्रदान करने एवं सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के विदाई एवं सम्मान समारोह की जानकारी क्यों नहीं दी गई। हालांकि वह कार्यक्रमों में देरी से पहुंची थीं और शामिल भी हुईं थीं।
बगैर सूचना तो नहीं आईं होंगी महापौर
नगर आयुक्त गौरव कुमार ने मामले को लेकर स्पष्ट जवाब दिया है। उन्होंन कहा है कि कार्यक्रमों की सूचना अधिष्ठान विभाग की ओर से दी जाती है। महापौर कार्यक्रमों में शामिल हुईं, फिर बगैर सूचना तो कोई कार्यक्रमों में आया नहीं होगा।