फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayor and Municipal Commissioner inspected the cow shelters

Lucknow News: महापौर और नगर आयुक्त ने किया गोशालाओं का निरीक्षण

Thu, 24 Jul 2025 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Mayor and Municipal Commissioner inspected the cow shelters
गोशाला का निरीक्षण करने पहुंची महापौर।
लखनऊ। मेरठ कान्हा उपवन में अव्यवस्था पर की गई सीएम की कार्रवाई का असर लखनऊ में भी रहा। बुधवार को महापौर सुषमा खर्कवाल व नगर आयुक्त गौरव कुमार ने नादरगंज स्थित कान्हा उपवन और इंदिरा नगर के जरहरा स्थित राधा उपवन गोशाला का निरीक्षण किया। हालांकि, यहां व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं, जिन्हें महापौर और नगर आयुक्त ने इसी तरह बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस अवसर पर इंदिरा प्रियदर्शिनी वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि रामकुमार वर्मा, अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव, पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा सहित नगर निगम के कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। दोनों गोशालाओं में 10 हजार से अधिक गोवंश हैं। नगर आयुक्त ने कुत्ता बंध्याकरण केंद्र व ट्रेनिंग सेंटर की प्रगति समीक्षा भी और जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


महापौर ने कान्हा उपवन में पढ़ रहे बच्चों से की बात

निरीक्षण के दौरान महापौर ने कान्हा उपवन विद्यालय का भी निरीक्षण किया। वहां बच्चों से बातचीत कर उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि बच्चों के लिए निशुल्क शिक्षा के साथ निशुल्क स्टेशनरी सामग्री की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed