फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati wishes people on Independence Day.

मायावती ने कहा- अच्छे दिनों की उम्मीद में गरीबों ने लंबा समय काटा, प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठी को जातीय सम्मेलन कहने पर आपत्ति

Sun, 15 Aug 2021 07:33 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 15 Aug 2021 07:33 PM IST
सार

मायावती ने देशवासियों शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि देश की आजादी व उसके बाद मानवतावादी संविधान बना कर जो समतामूलक समाज बनाने में सभी की तरक्की का सपना देखा गया था वह अभी अधूरा है। इस पर सही सोच व समर्पण की जरूरत है।

विज्ञापन
Mayawati wishes people on Independence Day.
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि देश के करोड़ों गरीबों, मजदूरों व शोषित पीड़ितों ने अपने थोड़े अच्छे दिनों की उम्मीद में ही बहुत समय व्यतीत किया है। यह बहुत चिंता की बात है। अब समय आ गया है कि सभी सरकारी कर्ताधर्ता उनका उद्धार करें। रविवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मायावती ने देशवासियों शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि देश की आजादी व उसके बाद मानवतावादी संविधान बना कर जो समतामूलक समाज बनाने में सभी की तरक्की का सपना देखा गया था वह अभी अधूरा है। इस पर सही सोच व समर्पण की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश के लोगों के जीवन में सुख, शांति, शिक्षा, समृद्धि व रोजगार संविधान का मूल है। इसके प्रति केंद्र व राज्य सरकारों को भी जनता के दुख दर्द को समझ कर उन्हें दूर करने के लिए इधर-उधर की बातें नहीं करनी चाहिए बल्कि उस पर पूरी ईमानदारी व निष्ठा से काम करना बेहद जरूरी है। पूरा देश आज आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है।

विज्ञापन


इसके अलावा मायावती ने फिर ट्वीट कर बसपा के प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठी को कई दलों द्वारा जातीय सम्मेलन कहने पर आपत्ति जताई है। मायावती ने इसको लेकर दो ट्वीट किए हैं। बसपा की मुखिया मायावती ने इसको लेकर भाजपा पर हमला भी बोला है। बसपा प्रमुख मायावती ने इसको लेकर रविवार को दो ट्वीट भी किया है। मायावती ने कहा कि भाजपा का ट्विटर पर फर्क साफ है पोस्टर में बसपा पर बाढ़ग्रस्त लोगों की मदद के बजाय जातिवादी सम्मेलन करने में व्यस्त टिप्पणी घोर अनुचित व इनकी बौखलाहट व जातिवादी सोच का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सीएम योगी का बाढ़ क्षेत्र का दौरा जनता पर एहसान नहीं बल्कि उनकी जिम्मेदारी है। वह सिर्फ दौरा कर रहे हैं जबकि राहत गायब है। बीएसपी के प्रबुद्ध वर्ग विचार संगोष्ठी की यूपी के जिलों-जिलों में अपार सफलता से बौखला कर पहले इसे रोकने का सरकारी प्रयास और अब इसे जातिवादी सम्मेलन कहना भाजपा की गलत सोच व समझ को ही प्रदर्शीत करता है, यह अति निंदनीय है।
विज्ञापन


 
 
 

c

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed