मायावती ने गणतंत्र दिवस पर दी बधाई: बोलीं- अमीर-गरीब की खाई को कम करने के लिए समर्पित होना जरूरी
बसपा सुप्रीमो मायावती ने सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। इस मौके पर उन्होंने डॉ. अंबेडकर को याद किया और कहा कि देश की गरीब मेहनतकश जनता संविधान को सार्थक बनाने के लिए हमेशा ही कटिबद्ध है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने गणतंत्र दिवस की सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि देश की गरीब मेहनतकश जनता संविधान को सार्थक बनाने हेतु हमेशा कटिबद्ध है किन्तु सरकारों को बढ़ती गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई आदि को दूर करके गरीब व अमीर के बीच अपार खाई कम करने के प्रति गंभीर व समर्पित होना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि डा. भीमराव अम्बेडकर ने न्याय, स्वतंत्रता व समता के जिस गरिमामय 'आइडिया आफ इण्डिया' को अनुपम संविधान का मूल बनाया था वह मानवतावादी महान उद्देश्य भारतीय गणतंत्र के 72 वर्ष बाद भी काफी आधा-अधूरा, ऐसा क्यों है? इसके लिए दोषारोपण के बजाय ईमानदार आत्म-चिन्तन जरूरी।
1. गणतंत्र दिवस की सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। देश की गरीब मेहनतकश जनता संविधान को सार्थक बनाने हेतु हमेशा कटिबद्ध, किन्तु सरकारों को बढ़ती गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई आदि को दूर करके गरीब व अमीर के बीच अपार खाई कम करने के प्रति गंभीर व समर्पित होना जरूरी।
— Mayawati (@Mayawati) January 26, 2022
2. परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर ने न्याय, स्वतंत्रता व समता के जिस गरिमामय ’आइडिया आफ इण्डिया’ को अनुपम संविधान का मूल बनाया था वह मानवतावादी महान उद्देश्य भारतीय गणतंत्र के 72 वर्ष बाद भी काफी आधा-अधूरा, ऐसा क्यों? इसके लिए दोषारोपण के बजाय ईमानदार आत्म-चिन्तन जरूरी।
— Mayawati (@Mayawati) January 26, 2022
पूरे देश में आज हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है।