फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati will ask to vote for dimple after mulayam, dharmendra and akshay

मुलायम, धर्मेंद्र और अक्षय के बाद आज डिंपल के लिए वोट मांगेंगी मायावती

Thu, 25 Apr 2019 08:16 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 25 Apr 2019 08:16 AM IST
विज्ञापन
mayawati will ask to vote for dimple after mulayam, dharmendra and akshay
मायावती-अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, सांसद धर्मेंद्र और अक्षय के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती गुरुवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की सांसद पत्नी डिंपल यादव के लिए वोट मांगेंगी। मायावती की सपा मुखिया के परिवार के सदस्यों के समर्थन में यह चौथी जनसभा होगी। 

विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो पहले शाहजहांपुर (सुरक्षित) सीट से गठबंधन के बसपा प्रत्याशी अमर चंद्र जौहर के समर्थन में बरेली मोड़ ग्राम नवादा इंदेपुर में जनसभा करेंगी। इसके बाद कन्नौज के डीएन इंटर कॉलेज मैदान व मेला मैदान में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के पक्ष में दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगी।

विज्ञापन

डिंपल यादव पिछला चुनाव मात्र 19,907 वोटों के अंतर से जीत पाई थीं। इस बार भाजपा ने डिंपल के सामने पिछला चुनाव लड़े सुब्रत पाठक को ही मैदान में उतारा है।

डिंपल की मुश्किल बढ़ाने के लिए पिछले चुनाव में बसपा प्रत्याशी के रूप में 1.27 लाख वोट पाने वाले निर्मल तिवारी को भाजपा में शामिल कर लिया है। ऐसे में डिंपल के लिए मायावती की जनसभा का महत्व बढ़ गया है।

मायावती इसके पहले बदायूं, मैनपुरी और फिरोजाबाद में भी अखिलेश यादव के साथ साझा रैली कर चुकी हैं। बदायूं से धर्मेंद्र यादव, मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव और फिरोजाबाद से अक्षय यादव सपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। ये सभी सिटिंग सांसद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed