{"_id":"66c9865cea3b2619340e511e","slug":"mayawati-wants-action-against-bjp-mla-who-described-her-as-most-corrupt-cm-of-uttar-pradesh-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती की मांग: आपत्तिजनक बयान देने वाले विधायक पर कार्रवाई हो, अखिलेश यादव का जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती की मांग: आपत्तिजनक बयान देने वाले विधायक पर कार्रवाई हो, अखिलेश यादव का जताया आभार
Sat, 24 Aug 2024 12:43 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 24 Aug 2024 12:43 PM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा विधायक के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मांग की है कि विधायक पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का भी आभार जताया है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने उन्हें भ्रष्ट मुख्यमंत्री करार देने वाले भाजपा विधायक पर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही भाजपा विधायक को करारा जवाब देने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार जताया है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो ने शनिवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि सपा मुखिया ने मथुरा के एक भाजपा विधायक को उनके गलत आरोपों का जवाब देकर बसपा प्रमुख के ईमानदार होने के बारे में सच्चाई को माना है, उसके लिए पार्टी आभारी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मायावती के समर्थन में आए अखिलेश यादव... ये है पूरा बयान
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर प्रदर्शन: कांग्रेस के मौजूदा व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समेत 273 समर्थकों पर केस दर्ज
पार्टी को भाजपा के इस विधायक के बारे में ऐसा लगता है कि उसकी अब भाजपा में कोई पूछ नहीं रही है। इसलिए वह बसपा प्रमुख के बारे में अनाप-शनाप बयानबाजी करके सुर्खियों में आना चाहता है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करे। यदि वह दिमागी तौर पर बीमार है तो उसका इलाज भी जरूर कराए। वरना इसके पीछे बीजेपी का कोई षडयंत्र है, यह कहना भी गलत नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि यदि भाजपा अपने विधायक के विरुद्ध कोई भी सख्त कार्रवाई नहीं करती है तो फिर इसका जवाब पार्टी के लोग अगले विधानसभा चुनाव में उसकी जमानत जब्त करा कर तथा वर्तमान में होने वाले 10 उपचुनावों में भी इस पार्टी को जरूर देंगे।