{"_id":"615149808ebc3efae0731ef7","slug":"mayawati-tweets-on-uttar-pradesh-cabinet-expansion","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी मंत्रिमंडल विस्तार: मायावती ने कहा- जब तक नए मंत्री कुछ काम करना चाहेंगे, आचार संहिता लग जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी मंत्रिमंडल विस्तार: मायावती ने कहा- जब तक नए मंत्री कुछ काम करना चाहेंगे, आचार संहिता लग जाएगी
Mon, 27 Sep 2021 10:03 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 27 Sep 2021 10:03 AM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि भाजपा ने जिस समाज के लोगों को मंत्री बनाया है। बेहतर है उनके लिए कुछ काम करती क्योंकि जब तक नए मंत्री कुछ काम करना शुरू करेंगे यूपी चुनाव की आचार संहिता लागू हो जाएगी।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार पर ट्विटर के जरिए टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि जातिगत आधार पर वोटों को साधने के लिए भाजपा ने जिन्हें मंत्री बनाया है, बेहतर होता कि वह मंत्री पद को स्वीकार ही नहीं करते क्योंकि जब तक वे कुछ करना चाहेंगे आचार संहिता लागू हो जाएगी। अब काफी कम समय रह गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इनके समाज के विकास और उत्थान के लिए भाजपा सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं और जो कदम पहले बसपा उठा चुकी है उन योजनाओं को भी सरकार ने बंद कर दिया है।
विज्ञापन
इसके अलावा मायावती ने गन्ना मूल्य बढ़ाने पर भी ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि साढ़े 4 सालों तक प्रदेश सरकार किसानों की अनदेखी करती रही और गन्ने का मूल्य नहीं बढ़ाया । 7 सितंबर को जब हमने प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में इस आवाज को उठाया तब जाकर सरकार ने इस तरफ ध्यान आकर्षित किया जो इनके स्वार्थ को दर्शाता है।
विज्ञापन
केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों से पूरा किसान वर्ग दुखी और त्रस्त है लेकिन अब चुनाव से पहले अपनी फेस सेविंग के लिए गन्ने का थोड़ा सा मूल्य बढ़ाना किसानों की समस्या का समाधान नहीं है और किसान इनके बहकावे में आने वाला नहीं है।