{"_id":"5d32b75f8ebc3e6cc4513520","slug":"mayawati-tweets-on-sonbhadra-violence","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र हिंसा पर मायावती का योगी सरकार पर हमला, कहा- विफलता छिपाने के लिए लगाई धारा 144","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र हिंसा पर मायावती का योगी सरकार पर हमला, कहा- विफलता छिपाने के लिए लगाई धारा 144
Sat, 20 Jul 2019 12:11 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 20 Jul 2019 12:11 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र में जमीन के विवाद में मारे गए आदिवासियों की घटना पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस घटना से यह साबित हो चुका है कि कानून व्यवस्था के मोर्चे पर यूपी सरकार पूरी तरह फेल साबित हो चुकी है। उन्होंने नरसंहार के लिए सरकार की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यूपी सरकार जनता की सुरक्षा में अपनी विफलता को छिपाने के लिए धारा 144 का सहारा लेकर किसी को सोनभद्र नहीं जाने दे रही है फिर भी उचित समय पर वहां जाकर पीड़ितों की यथासंभव मदद कराने का बीएसपी विधानमण्डल दल को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं, प्रियंका गांधी के सोनभद्र जाने पर मायावती ने कहा कि देश में आये दिन आदिवासी समाज पर हो रहे अत्याचार के लिए केन्द्र में रही कांग्रेस व अब भाजपा सरकार बराबर की जिम्मेदार हैं। जो भी पार्टी सत्ता से बाहर रहती है वह इनका शोषण होने पर घड़ियाली आंसू बहाती है।
विज्ञापन
यूपी सरकार जान-माल की सुरक्षा व जनहित के मामलें में अपनी विफलता को छिपाने के लिए धारा 144 का सहारा लेकर किसी को सोनभद्र जाने नहीं दे रही है। फिर भी उचित समय पर वहाँ जाकर पीड़ितों की यथासंभव मदद कराने का बीएसपी विधानमण्डल दल को निर्देश। सरकारी लापरवाही इस नरसंहार का मुख्य कारण।
— Mayawati (@Mayawati) July 20, 2019
आपको बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोनभद्र कांड में पीड़ित आदिवासी परिवारों से मिलने के लिए शुक्रवार शाम पहुंची लेकिन उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने जमानत लेने से इंकार करते हुए कहा कि जब तक मुझे आदिवासियों के परिवार से मिलने नहीं दिया जाएगा मैं वापस नहीं जाऊंगी।