आंबेडकर जयंती पर मायावती ने वोटरों से की अपील, अमित शाह के आरोपों को बताया मिथ्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने आंबेडकर जयंती पर बाबा साहेब को नमन करते हुए वोटरों से उनके मानवतावादी मूवमेंट के कारवां को वोट की शक्ति से मंजिल तक पहुंचाने की अपील की है।
वहीं, उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आरोपों का भी जवाब दिया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भाजपा अध्यक्ष का ये कहना कि बसपा सिर्फ चुनाव के समय ही डॉ. आंबेडकर को याद करती है। उनका ये बयान मिथ्या व शरारतपूर्ण है। बसपा बाबा साहेब से दिन-रात साल में 365 दिन प्रेरणा लेकर सर्वसमाज के हित में काम करने वाला मूवमेन्ट है व सरकार में रहकर उनके आदर-सम्मान में ऐतिहासिक काम करती है।
आगे उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं ने विकास, कालाधन, भ्रष्टाचार, गरीबी, बेरोजगारी व किसानों को भुलाकर राष्ट्रवाद व राष्ट्रीय सुरक्षा को इस चुनाव में भुनाना शुरू कर दिया है पर अब उसमें भी असफल होने पर वोटरों को उनका काम न करने की धमकी दे रही है। उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर में भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी का मुसलमानों पर दिया गया बयान अति-निंदनीय है।
बीजेपी प्रमुख श्री शाह का कहना कि बीएसपी चुनाव के समय में ही डा अम्बेडकर को याद करती है मिथ्या व शरारतपूर्ण बयान है। बीएसपी बाबा साहेब से दिन-रात साल में 365 दिन प्रेरणा लेकर सर्वसमाज के हित में काम करने वाला मूवमेन्ट है व सरकार में रहकर उनके आदर-सम्मान में ऐतिहासिक काम करती है।
— Mayawati (@Mayawati) April 14, 2019
बीजेपी नेताओं ने विकास, कालाधन, भ्रष्टाचार, गरीबी, बेरोजगारी व किसानों आदि को भुलाकर राष्ट्रवाद/राष्ट्रीय सुरक्षा को इस चुनाव में भुनाना शुरू किया किन्तु उसमें भी असफल होने पर अब वोटरों को उनका काम न करने की धमकी देना जैसाकि श्रीमती मेनका गांधी द्वारा किया गया यह अति-निन्दनीय है।
— Mayawati (@Mayawati) April 14, 2019