{"_id":"59a468994f1c1b9a018b462f","slug":"mayawati-targets-pm-modi-on-violence-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती बोलीं, क्या 1992 में अयोध्या में हुई हिंसा व विध्वंस के लिए माफी मांगेंगे पीएम मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती बोलीं, क्या 1992 में अयोध्या में हुई हिंसा व विध्वंस के लिए माफी मांगेंगे पीएम मोदी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि भाजपा की कथनी और करनी में भारी अंतर है। हरियाणा के मामले में यह बात फिर उजागर हो गई है।
विज्ञापन
मायावती ने सोमवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ओर मन की बात में कहते हैं कि आस्था के नाम पर हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दूसरी ओर वह हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार को बर्खास्त भी नहीं करते।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि क्या प्रधानमंत्री छह दिसंबर-1992 में अयोध्या में हुई हिंसा व विध्वंस के लिए देश से माफी मांगकर अपनी नेक नीयती का सबूत देंगे।
मायावती ने कहा कि भाजपा के अहंकारी रवैये से देश का काफी नुकसान हो चुका है, उसमें सुधार की जरूरत है।