मोदी सरकार की पाक नीति पर मायावती का हमला, लगाए गंभीर आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने पाकिस्तानी जांच दल के पठानकोट वायुसेना हवाई अड्डे का दौरा कराने पर सवाल खड़ा किया है।
बसपा अध्यक्ष ने कहा है कि यह केंद्र सरकार की ढुलमुल नीति का परिचायक है और इससे देश हित सधने वाला नहीं है।
मायावती ने यहां जारी एक बयान में कहा कि पठानकोट वायुसेना हवाई अड्डे पर लगभग तीन माह पहले हुए आतंकी हमले के संबंध में गठित संयुक्त जांच दल में पाकिस्तान की कुख्यात खुफिया एजेंसी आईएसआई के अधिकारी भी शामिल हैं।
घटना स्थल पर पाक जांच दल के दौरे की अनुमति देने के संबंध में केंद्र सरकार व भाजपा नेताओं के तर्क आम लोगों की समझ से परे हैं।
इस कदम से सरकार की कमजोरी उजागर
उन्होंने कहा कि जनहित की बड़ी-बड़ी बातें करने वाली पार्टी अब देशहित के मामले में भी समझौता करती नजर आ रही है।
पाकिस्तानी जांच दल को भारत बुलाकर उसका गर्मजोशी से स्वागत करना व उसे वायुसेना हवाई अड्डे पर ले जाना मोदी सरकार का एक नया आविष्कार है। इससे सरकार की कमजोरी झलकती है।
बसपा अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र का यह प्रयोग भारत-पाक के कड़वे संबंधों को देशहित में बदल पाएगा, इसमें लोगों को घोर आशंका है।