{"_id":"59b6ece94f1c1bee7f8b6088","slug":"mayawati-targets-bjp-over-vande-matram-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंदेमातरम को लेकर मायावती ने भाजपा पर साधा निशाना, जानें- क्या कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंदेमातरम को लेकर मायावती ने भाजपा पर साधा निशाना, जानें- क्या कहा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 12 Sep 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व बीजेपी एंड कंपनी को वंदेमातरम का उचित आदर-सम्मान बरकरार रखने के लिए इसका राजनीतिक इस्तेमाल तत्काल बंद करना चाहिए।
विज्ञापन
मायावती ने स्वामी विवेकानन्द के शिकागो संबोधन के 125 वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के भाषण पर यह प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने एक बयान में कहा, भाजपा ने पहले चुनावी स्वार्थ के लिए ‘वंदेमातरम’ का इस्तेमाल किया और अब इसे एक राजनीतिक नारे के रूप में बदलने का प्रयास हो रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा को देश के युवाओं को उपदेश देते रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
युवाओं को रोजगार की सख्त जरूरत है लेकिन यह सरकार उन्हें लगातार आश्वासन ही दे रही है। उन्होंने गुरुग्राम के स्कूल में छात्र की हत्या पर दुख जताते हुए कहा, केंद्र सरकार को राष्ट्रीय स्तर पर ठोस नीति बनाकर इस तरह की देशव्यापी समस्या का समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन