फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati takes meeting in delhi

माया ने बुलाई मीटिंग, आज जारी करेंगी लिस्ट!

Sat, 08 Mar 2014 01:05 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 08 Mar 2014 01:05 PM IST
विज्ञापन
mayawati takes meeting in delhi

बसपा में लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा से पहले राज्यवार प्रत्याशियों का अंतिम तौर पर रिव्यू चल रहा है।

विज्ञापन


यह काम शनिवार को यूपी की समीक्षा के साथ पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद जल्द ही प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।


बसपा ने अब तक प्रत्याशियों का आधिकारिक रूप से ऐलान नहीं किया है। लोकसभा प्रभारी के रूप में सभी 80 लोकसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी उतारे जा चुके हैं।

ये सभी अपना प्रचार कर रहे हैं, मगर पार्टी आधिकारिक सूची जारी करने के पहले लोकसभा प्रभारियों की अब तक की तैयारी, दूसरे दलों के संभावित प्रत्याशियों से बनने वाले क्षेत्रीय समीकरण और पार्टी संगठन के पुनर्गठन के बाद मिले फीडबैक की समीक्षा कर प्रत्याशियों का ऐलान करने की तैयारी में है।

विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो मायावती 15 वीं लोकसभा के अंतिम सत्र के बाद से लगातार राज्यवार चुनाव तैयारियों की समीक्षा कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि मायावती ने यूपी के अलावा बाकी राज्यों की समीक्षा का काम शुक्रवार को पूरा कर लिया। यूपी की समीक्षा के लिए वे शनिवार को लखनऊ आने वाली थीं।

यहां 10 मार्च को प्रदेश पदाधिकारियों व को-ऑर्डिनेटरों के साथ मासिक बैठक में समीक्षा कर चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया जाना था, मगर अब यह कार्यक्रम बदल दिया गया है।

मायावती अब 8 मार्च को दिल्ली में ही यूपी की भी समीक्षा करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed