फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati statement on shujaat bukhari murder in kashmir

कश्मीर में पत्रकार की हत्या पर मायावती ने बीजेपी को घेरा, कहा-कश्मीर नीति पर करे विचार

Sat, 16 Jun 2018 07:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 16 Jun 2018 07:34 AM IST
विज्ञापन
mayawati statement on shujaat bukhari murder in kashmir
mayawati

बसपा सुप्रीमो मायावती ने जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना के जवानों की लगातार मौत और वरिष्ठ सम्पादक शुजात बुखारी की हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। शुक्रवार को जारी एक बयान में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से जम्मू-कश्मीर को लेकर केंद्र सरकार की नीति पर तत्काल विचार करने की मांग की है।

विज्ञापन


मायावती ने कहा कि केंद्र सरकार को कश्मीर को लेकर अपना अड़ियल रवैया छोड़ देना चाहिए। जम्मू-कश्मीर में सीमा के साथ आंतरिक हालात बेकाबू होने पर उन्होंने बीजेपी और पीडीपी की गठबंधन सरकार पर सवालिया निशान लगाया। उन्होंने कहा कि गठबधन सरकार होने के बावजूद पाकिस्तान सीमा के साथ आंतरिक राज्य में भी हिंसा व हत्याओं का दुखद दौर जारी है। इसमें हमारे सैनिकों की लगातार शहादत हो रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीजेपी की कश्मीर नीति पूरी तरह से जनहित व देशहित पर आधारित नहीं होकर पार्टी की संकीर्ण राजनीति से ज्यादा प्रभावित लगती है। पीडीपी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार की इन्हीं नीतियों के कारण वहां की राज्य सरकार भी स्वार्थ में लिप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायावती ने वर्तमान जम्मू-कश्मीर नीति में जनहित व देशहित को सर्वोपरि रखते हुए व्यापक सुधार की आवश्यकता महसूस की है। साथ ही जम्मू-कश्मीर की जनता के साथ तल्ख व्यवहार न करने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि जैसा कि पाकिस्तान सरकार उसके अनाधिकृत कब्जे वाले कश्मीर के लोगों के साथ लगातार व्यवहार करती आ रही है, वैसे भारत की कश्मीरी जनता के साथ नहीं होना चाहिए। कश्मीरी जनमत भारत के साथ रहा है और आज भी है, इसमें कोई संदेह नहीं होने चाहिए।

योगी सरकार पर भी निशाना

कश्मीर मुद्दे के साथ बसपा सुप्रीमो ने उत्तर प्रदेश सरकार पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि योगी सरकार प्रदेश में जनहित व कनकल्याण की लगातार घोर उपेक्षा कर रही है। बसपा इसकी कड़ी आलोचना करती है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि स्वयं को सर्वज्ञानी बनकर इतिहास को चैलेंज करने के बजाए उन मेधावी छात्रों की सुधि लेनी चाहिए जो उनके हाथ से लिए गए इनामी रकम के चेक बाउंस हो जाने से दुखी ही नहीं परेशान हैं। बीजेपी सरकार को अब सस्ती लोकप्रियता के काम अब बंद कर देने चाहिए।

मायावती ने बीजेपी शासित राज्यों में सर्वसमाज के गरीबों, मजदूरों, उपेक्षितों, शोषितों, दलितों, पिछड़ों और धार्मिक अल्पसंख्यकों के प्रति भेदभाव करने का आरोप लगाया है। साथ ही, महाराष्ट्र के जलगांव जिले के जामनेर में कुएं से नहाने पर पिछड़े समुदाय के दो नाबालिगों को कथित रूप से पीटने और निर्वस्त्र करके गांव में घुमाने की घटना की कड़ी निन्दा करते हुये बीजेपी सरकार से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि इस तरह की जातिवादी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed