{"_id":"5c06a3d2bdec22418b5fe3c2","slug":"mayawati-statement-on-bulandshahr-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर कांड पर माया के निशाने पर बीजेपी, कहा-अराजकता का शिकार बीजेपी नेता भी हो रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर कांड पर माया के निशाने पर बीजेपी, कहा-अराजकता का शिकार बीजेपी नेता भी हो रहे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 04 Dec 2018 09:27 PM IST
विज्ञापन
मायावती
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि बुलंदशहर में पुलिस चौकी में आगजनी, तोड़फोड़ और उसमें कोतवाल सहित दो लोगों की हत्या के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार की गलत व लापरवाह नीतियां जिम्मेदार हैं। उन्होंने भाजपा नेता प्रत्यूषमणि त्रिपाठी की हत्या के बहाने भी भाजपा पर हमला बोला।
विज्ञापन
मायावती ने एक बयान में कहा कि भाजपा द्वारा हर प्रकार की अराजकता को संरक्षण देने का ही नतीजा है कि यूपी जैसे बड़े व विकास के प्यासे राज्य में भी जंगलराज कायम है। उन्होंने बुलंदशहर की हिंसक घटना के शिकार पुलिस अधिकारी व युवक की मौत पर गहरा दुख जताया है।
विज्ञापन
बसपा अध्यक्ष ने कहा, मृतकों के परिवारों को केवल अनुग्रह राशि देना ही काफी नहीं होगा बल्कि इस हिंसा के दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाना भी जरूरी है। देश को ऐसा महसूस होना चाहिए कि यूपी में कोई सरकार भी है। मायावती ने राजधानी में युवा भाजपा नेता प्रत्यूषमणि त्रिपाठी की हत्या का हवाला देते हुए कहा, बढ़ते भीड़तंत्र तथा उग्र व हिंसक स्थिति का शिकार अब भाजपा के लोग ही होने लगे हैं।
विज्ञापन