फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati special book for lakh rupees

मायावती की किताब की 'कीमत' एक लाख रुपए!

Tue, 17 Mar 2015 03:41 PM IST
पंकज प्रसून/अमर उजाला,कानपुर
पंकज प्रसून/अमर उजाला,कानपुर Updated Tue, 17 Mar 2015 03:41 PM IST
विज्ञापन
Mayawati special book for lakh rupees

बसपा की ओर से मायावती के जीवन, उनके कार्यों और राजनीतिक कार्यक्रमों पर लिखी गई किताब को लेकर पार्टी में काफी हलचल है। दरअसल राष्ट्रीय इकाई की ओर से प्रकाशित इस पुस्तक पर कोई मूल्य नहीं लिखा है, लेकिन चर्चा है कि इसके नाम पर पार्टी के खाली हो चुके कोष को भरने की योजना बनाई गई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जिन प्रमुख लोगों को यह किताब दी जाएगी, उन्हें पार्टी कोष में जमा होने वाली राशि भी बता दी गई है। चर्चा है कि इस किताब के बदले पदाधिकारियों को पार्टी कोष में एक लाख की राशि जमा करानी है।
विज्ञापन


सूत्रों से पता चला है कि रविवार देर शाम लखनऊ में हुई प्रांतीय इकाई की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर और प्रदेश महामंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने सभी जोनल कोऑर्डिनेटर्स को बहनजी की किताब के बारे में बता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी के इलीट क्लास लोगों को मिलेगी किताब

Mayawati special book for lakh rupees

कहा गया कि यह किताब जल्द ही जिला मुख्यालयों में भेज दी जाएगी। यह सिर्फ उन लोगों के लिए होगी, जो पार्टी में विधानसभा और लोकसभा क्षेत्र के पूर्व और वर्तमान प्रत्याशी हैं। जिला और मंडल पदाधिकारियों को भी इस श्रेणी में रखा गया है।

मतलब साफ है कि यह बुक पार्टी के इलीट क्लास को ध्यान में रखकर प्रकाशित की गई है। इससे पहले भी पार्टी की पुस्तक आई है, लेकिन इस बार कोष खाली होने से यह चर्चा में आ गई है।

बताया जा रहा है कि बजट का पूरा कलेक्शन विधानसभा क्षेत्र स्तर पर करके सभी जिला इकाइयों को भेजना है। इसके लिए 25 मार्च की तारीख भी तय कर दी गई है। किताब का कोई नाम नहीं है, आवरण पृष्ठ पर मायावती की फोटो और बहुजन समाज पार्टी लिखा है।

किताब में आखिर है क्या

Mayawati special book for lakh rupees

मायावती की इस किताब में उनका जीवन परिचय, वर्ष भर की उनकी जनसभाओं और बैठकों की जानकारी, उनके भाषण के अंश और उनके प्रदेश में मुख्यमंत्री रहते हुए किए गए कार्यों का विवरण है। जिन लोगों को यह किताब दी जाएगी, उनसे कहा गया है कि वे इसका अध्ययन करें। फिर पार्टी को बढ़ाने में इसका उपयोग करे।

बसपा के जिलाध्यक्ष रामकृष्‍ण भाष्कर कहते हैं कि बहनजी की किताब जल्द आने वाली है। इसके लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है, लेकिन पार्टी कोष में पार्टी के लोग अपना सहयोग करते रहते हैं। किताब सिर्फ वरिष्ठ पदों के लोगों के लिए ही प्रकाशित की गई है।

पार्टी के जोनल कॉर्डिनेटर अशोक सिद्धार्थ कहते हैं कि मायावती के जीवन और साल भर की उनकी गतिविधियों का जिक्र इस किताब में किया गया है। यह राष्ट्रीय स्तर से जारी होती है। इस समय दूसरे राज्यों में यह किताब भेजी गई है। जल्द ही यहां भी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed