फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati speaks about Congress stand over comment on Dr Ambedkar by Amit Shah.

UP: मायावती बोलीं- बाबा साहेब के अपमान पर मायावती ने कांग्रेस पर साधा निशाना, भाजपा को भी नहीं बख्शा

Sun, 22 Dec 2024 04:24 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 22 Dec 2024 04:24 PM IST
सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने गृहमंत्री अमित शाह की बाबा साहेब अंबेडकर पर की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों को घेरा है। 

विज्ञापन
Mayawati speaks about Congress stand over comment on Dr Ambedkar by Amit Shah.
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह की डॉ. भीमराव अंबेडकर पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस का उतावलापन विशुद्ध छलावा व स्वार्थ की राजनीति है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने एक्स पर कहा कि परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर का अमित शाह द्वारा संसद में किए अनादर को लेकर देश भर में लोगों में भारी आक्रोश है लेकिन उनकी उपेक्षा व देशहित में उनके संघर्ष को हमेशा आघात पहुंचाने वाली कांग्रेस पार्टी का इसको लेकर उतावलापन विशुद्ध छलावा व स्वार्थ की राजनीति है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का नाम लेकर उनके अनुयाइयों के वोट के स्वार्थ की राजनीति करने में कांग्रेस व भाजपा एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं व बाबा साहेब के आत्म-सम्मान के कारवां को आगे बढ़ने से रोकने के लिए सभी पार्टियां बसपा को आघात पहुंचाने के षडयंत्र में लगी रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वास्तव में बाबा साहेब सहित बहुजन समाज में जन्मे महान संतों, गुरुओं और महापुरुषों को भरपूर आदर-सम्मान केवल बसपा की सरकार में ही मिल पाया जो इन जातिवादी पार्टियों को हजम नहीं। खासकर सपा ने तो द्वेष के तहत नए जिले, नई संस्थाओं व जनहित योजनाओं आदि के नाम भी बदल डाले।

बाबा साहेब पर गृहमंत्री की टिप्पणी के बाद कांग्रेस लगातार भाजपा पर हमलावर है और देश में जगह-जगह आंदोलन किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed