फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati speaks about a man urinating on ST man in Madhya Pradesh.

आक्रोशित मायावती ने की मांग: आदिवासी युवक पर पेशाब करने वाले नेता की संपत्ति जब्त और ध्वस्त करें भाजपा सरकार

Wed, 05 Jul 2023 10:16 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 05 Jul 2023 10:16 AM IST
सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि व भाजपा कार्यकर्ता द्वारा पेशाब करने की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मामले में आरोपी की संपत्ति जब्त करने व एनएसए लगाने की बात की है।

विज्ञापन
Mayawati speaks about a man urinating on ST man in Madhya Pradesh.
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने मध्य प्रदेश के सीधी जिले में पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला के एक आदिवासी युवक पर पेशाब करने की घटना पर बेहद तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मांग की है कि आरोपी भाजपा नेता पर सख्त कार्रवाई की जाए। उस पर एनएसए लगाया और उसकी संपत्ति जब्त व ध्वस्त की जाए।

विज्ञापन


मायावती ने ट्वीट कर कहा कि मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक आदिवासी/दलित युवक पर स्थानीय दबंग नेता द्वारा पेशाब किए जाने की घटना अति-शर्मनाक है। इस अमानवीय कृत्य की जितनी भी निन्दा की जाए वह कम है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद ही सरकार का जागना इनकी संलिप्तता को साबित करता है, यह भी अति-दुःखद है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी की हर लोकसभा सीट लड़ने के लिए तैयार है कांग्रेस, गठबंधन से परहेज
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बिना हेलमेट ऑफिस आने पर माना जाएगा अनुपस्थित, दुर्घटनाएं रोकने के लिए लागू होंगे सख्त नियम


उन्होंने आगे ट्वीट कर कहा कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा इस संबंध में मुजरिम को बचाने व उसे अपनी पार्टी का न बताने आदि को त्याग कर उस अपराधी के खिलाफ केवल एनएसए ही नहीं लगाएं बल्कि उसकी सम्पत्ति को जब्त और ध्वस्त करने की कार्रवाई करनी चाहिए। ऐसी घटनाएं सभी को शर्मसार करती हैं।






आरोपी युवक प्रवेश शुक्ला सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला का पूर्व विधायक प्रतिनिधि है। वर्तमान में वह भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता है। वीडियो करीब नौ दिन पुराना है जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें प्रवेश शुक्ला एक मानसिक मंदित युवक पर पेशाब करता हुआ नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि प्रवेश शुक्ला नशे में था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed