भड़क उठीं माया कहा, घटिया राजनीति कर रहे हैं मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहा-कांग्रेस ने मोदी के इस बयान से बसपा के नुकसान का अंदाजा लगाकर चुप्पी साध ली। मायावती ने मंगलवार की देर शाम आनन-फानन में बुलाई गई प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मोदी प्रदेश में अपनी पार्टी की खराब हालत देखते हुए घटिया किस्म के हथकंडे अपना रहे हैं।
कांग्रेस ने उनके बारे में नीची राजनीति का आरोप लगाया जिसे वह पूरे दिन भुनाते रहे। मायावती ने कहा कि इस घिनौनी राजनीति का कांग्रेस को तत्काल जवाब देना चाहिए था लेकिन उसने नहीं दिया।
मोदी बताएं अपनी जाति
मायावती ने दोहराया कि कम से कम वह ये तो बताएं कि वह कुशवाहा हैं या नाई लेकिन मोदी सिर्फ घटिया हथकंडे अपना रहे हैं।
इसके पहले भी मायावती ने मोदी के बयानों की निंदा की थी और अपनी जनसभाओं में दोहराया था कि दलित वर्ग किसी के झांसे में न आए।
भाजपा दलित, पिछड़ा विरोधी
मायावती ने आरोप लगाया कि भाजपा दलित व पिछड़ा विरोधी है। उन्होंने तात्कालिक उदाहरण देते हुए कहा कि बाबा रामदेव यादव ने दलितों के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की तो मोदी ने चुप्पी साध ली।
उन्होंने कहा कि मोदी ने फैजाबाद में हिंदू-मुस्लिम का रंग देने की कोशिश की लेकिन जब उससे काम नहीं बना तो वह इस हथकंडे पर उतर आए।
मायावती ने तंज कसते हुए कहा कि पता नहीं मोदी किस स्कूल में पढ़े हैं कि नीच राजनीति का मतलब नहीं जानते।
लगता है ऐसे स्कूल में पढ़े होंगे जहां मास्टर तो अच्छे रहे होंगे लेकिन इनका दिमाग कहीं और चलता रहा होगा।