{"_id":"618ca3d8de167a4b581c1e43","slug":"mayawati-says-up-government-failed-to-make-police-a-protecter-of-public","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कस्टडी में युवक की मौत: मायावती ने कहा, पुलिस को जनता की रक्षक बनाने में विफल रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कस्टडी में युवक की मौत: मायावती ने कहा, पुलिस को जनता की रक्षक बनाने में विफल रही सरकार
Thu, 11 Nov 2021 10:32 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 11 Nov 2021 10:32 AM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर कहा कि यूपी सरकार पुलिस को जनता की रक्षक नहीं बना सकी है। उन्होंने कासगंज में पुलिस कस्टडी में अल्ताफ नाम के युवक की मौत को दुखद व शर्मनाक बताया है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने बृहस्पतिवार को ट्विटर के जरिए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कासगंज में पुलिस कस्टडी में एक और युवक की मौत अति दुखद व शर्मनाक है।
विज्ञापन
सरकार घटना की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों को सख्त सजा दे साथ ही पीड़ित परिवार की मदद भी करे। यूपी सरकार आए दिन कस्टडी में मौत रोकने व पुलिस को जनता की रक्षक बनाने में विफल साबित हो रही है। यह बहुत ही चिंता की बात है।
विज्ञापन
जिस युवक अल्ताफ की मौत पुलिस कस्टडी में हुई है उस पर एक किशोरी को अगवा करने का आरोप है। किशोरी को अगवा कर ले जाने के मामले में अल्ताफ के खिलाफ कासगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। इसी मुकदमे में पूछताछ के लिए पुलिस अल्ताफ को थाने लाई थी। जहां उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अब पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती है किशोरी की बरामदगी की। सवाल उठ रहा है कि आखिर किशोरी को किसने अगवा किया है।
विज्ञापन
आरोपी की मौत भी हो चुकी है। अब भी किशोरी गायब है तो किशोरी को अगवा करने के पीछे किसका हाथ है। पुलिस इस चुनौती को स्वीकारते हुए इससे निपटने की तैयारी कर चुकी है। एसपी ने किशोरी की बरामदगी को पुलिस टीमें गठित की हैं।