Mayawati: मायावती पलटीं... सपा को बताया कमजोर, कहा- ये भाजपा का सामना करने में सक्षम नहीं
बसपा सुप्रीमो मायवती ने एक दिन पहले किए गए अपने ट्वीट पर उठी चर्चा के बाद सपा को कमजोर करार दिया है। उन्होंने कहा कि सपा भाजपा के सामने काफी लाचार व कमजोर है।
विस्तार
इशारों इशारों में सपा को समर्थन देने वालीं बसपा प्रमुख मायावती का रुख अगले ही दिन बदला नजर आया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के सामने सपा काफी लाचार व कमजोर दिखती है। बसपा सुप्रीमो ने गत दिवस ट्वीट किया था कि धरने प्रदर्शन की अनुमति न देना सरकार की तानाशाही है। माना यह जा रहा था कि सपा की विधानसभा के लिए निकली पैदल यात्रा को रोके जाने पर बसपा प्रमुख ने सरकार पर निशाना साधा। बुधवार को मायावती ने नया ट्वीट किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा की घोर जातिवादी, सांप्रदायिक व जनहित विरोधी नीतियों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश की सेक्युलर शक्तियों ने सपा को वोट दिया । यहां प्रमुख विपक्षी पार्टी सपा को बना तो दिया किंतु यह पार्टी भाजपा को कड़ी टक्कर देने में विफल साबित होती हुई दिख रही है । यही कारण है कि भाजपा सरकार को यूपी की करोड़ों जनता के हित व कल्याण के विरुद्ध पूरी तरह से निरंकुश, जन विरोधी सोच व कार्यशैली के साथ काम करने की छूट मिली हुई है । विधानसभा में भी भारी संख्या बल होने के बावजूद सरकार के विरुद्ध सपा काफी लाचार वह कमजोर दिखती है जो अति चिंतनीय है।
1. भाजपा की घोर जातिवादी, साम्प्रदायिक व जनहित-विरोधी नीतियों आदि के विरुद्ध उत्तर प्रदेश की सेक्युलर शक्तियों ने सपा को वोट देकर यहाँ प्रमुख विपक्षी पार्टी तो बना दिया, किन्तु यह पार्टी भाजपा को कड़ी टक्कर देने में विफल साबित होती हुई साफ दिख रही है, क्यों? 1/2
विज्ञापन विज्ञापन— Mayawati (@Mayawati) September 21, 2022
2. यही कारण है कि भाजपा सरकार को यूपी की करोड़ों जनता के हित व कल्याण के विरुद्ध पूरी तरह से निरंकुश व जनविरोधी सोच व कार्यशैली के साथ काम करने की छूट मिली हुई है। विधान सभा में भी भारी संख्या बल होने के बावजूद सरकार के विरुद्ध सपा काफी लाचार व कमजोर दिखती है, अति-चिन्तनीय। 2/2
— Mayawati (@Mayawati) September 21, 2022