{"_id":"6203abac7c3dc56721599e44","slug":"mayawati-says-people-will-remove-bjp-from-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: मायावती बोलीं- जनता उत्तर प्रदेश में जन विरोधी सरकार हटाने को आतुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: मायावती बोलीं- जनता उत्तर प्रदेश में जन विरोधी सरकार हटाने को आतुर
Wed, 09 Feb 2022 05:25 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 09 Feb 2022 05:25 PM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि यूपी की जनता जानती है कि प्रदेश को अच्छा सुशासन बसपा ही दे सकती है इसलिए यूपी की जनता बसपा की तरफ बड़ी उम्मीद से देख रही है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा, कांग्रेस और सपा अपने हवाहवाई वादों से जनता को बरगलाने में जुटी हुई हैं लेकिन जनता जनविरोधी सरकार को सत्ता से हटाने को आतुर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को गड्ढा, हिंसा और दंगामुक्त शासन बसपा की सरकार ही दे सकती है।
विज्ञापन
मायावती ने कहा कि यूपी के करोड़ों लोग केंद्र व प्रदेश में भाजपा की अंधभक्त सरकार की गलत नीतियों व संकीर्ण जातिवादी और सांप्रदायिक कार्यकलापों के कारण बढ़ती गरीबी, बेरोजगारी व महंगाई से मुक्ति के लिए बेचैन है। ऐसे में अब जनता अपनी समस्याओं के लिए बसपा की तरफ देख रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चुनाव के समय राजनीतिक दलों के अनाप-शनाप वादों से जनता में आक्रोश पनप रहा है। गरीबी और महंगाई से परेशान जनता के जख्मों पर ये वादे जले पर नमक जैसा काम कर रहे हैं। इस बार के चुनाव में जनता जनविरोधी सरकार को सत्ता से हटा देगी।
विज्ञापन