फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati says on ravidas jayanti bjp is working with half hearted effort

रविदास जयंती पर बोलीं मायावती, बीजेपी ने छोटे मन से काम किया इसलिए बढ़ गईं दिक्कतें

Tue, 19 Feb 2019 06:40 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 19 Feb 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
mayawati says on ravidas jayanti bjp is working with half hearted effort
मायावती - फोटो : amar ujala

रविदास जयंती पर मायावती ने देशवासियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने मन चंगा तो कठौती में गंगा का आदर्श देने वाले संत की अमरवाणी को जीवन में उतारने को कहा। इस अवसर पर बीजेप पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी के छोटे मने से काम करने से देश में कई तरह की विषमता व विकृतियां बढ़ गई हैं। सामाज का तानाबाना बिखरता जा रहा है। इससे आमजन का जीवन काफी त्रस्त है। 

विज्ञापन


अपने बयान में उन्होंने आगे कहा कि आज के संकीर्ण व जातिवाद के माहौल में उनके मानवतावादी संदेश की बहुत ही ज्यादा अहमियत है। मन को हर लिहाज से चंगा करके जीवन गुजारने की जरूरत है। खासकर सत्ताधारी पार्टी के लोगों को चाहिए कि वे केवल उन्हें स्मरण करने की रस्म न निभाएं बल्कि इससे पहले अपने मन को संकीर्णता, जातिवाद व साप्रदायिकता आदि से पाक करके मन को चंगा करें क्योंकि छोटे मन से कोई भी बड़ा नहीं हो सकता है। 
विज्ञापन


मायावती ने कहा कि अपने कर्म के बल पर महान संत रविदास जी ने सामाजिक परिवर्तन व मानवता के मूल्यों को अपनाने व उसके विकास के लिए लोगों में अलख जगाई, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजेपी पर निशाना साधते हुए बसपा सुप्रीमो ने कहा कि बढ़ती महंगाई, गरीबा, बेरोजगारी आदि से सामान्य जनजीवन में अव्यवस्था छाई है। यहां तक की राष्ट्रीय सुरक्षा भी गंभीर समस्या का शिकार है। यह लोग सत्ता मे रहने के बावजूद हर समस्या का राजनीतिकरण करके बयानबाजी व इमोशनली ब्लैकमेल करने की कोशिश में लगे रहते हैं। यह अब वर्तमान में जम्मू कश्मीर के पुलवामा के आतंकी हमले के मामले में भी दश में हर तरफ दिखाई दिया। बीजेपी को समझना चाहिए कि इस तरह की राजनीति से देश का कोई भला हनीं होने वाला। इसलिए उन्हें अपना रवैया बदलने की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed