{"_id":"58132f224f1c1bc877bc52f4","slug":"mayawati-says-chief-minister-akhilesh-to-work-prevent-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारिवारिक झगड़े से ध्यान हटाकर डेंगू पर भी ध्यान दें सीएम: मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारिवारिक झगड़े से ध्यान हटाकर डेंगू पर भी ध्यान दें सीएम: मायावती
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 28 Oct 2016 04:27 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
बसपा सुप्रीमो मायावती का कहना है कि यूपी के सीएम अखिलेश यादव को अब अपने पारिवारिक विवाद से ध्यान हटाकर डेंगू की रोकथाम के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि डेंगू से निपटने में सरकार ने लापरवाही बरती, जिससे इतनी बड़ी संख्या में मौतें हुईं।
विज्ञापन
अपने जारी किए गए बयान में मायावती ने डेंगू से हुई मौतों के मामले पर कोर्ट के हस्तक्षेप का स्वागत किया है और कहा कि इसे महामारी घोषित करने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर भी तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
मायावती ने आरोप लगाया कि चुनाव आने के कारण ही यूपी सरकार ने ग्राम प्रधानों का मानदेय 2500 से 3500 रुपये कर दिया है और प्रचार पाने के लिए ही स्कूली बच्चों को बर्तन देने का फैसला किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अपनी कुर्सी जाती हुई नजर आ रही है तो वह तेजी से आर्थिक फैसले ले रहे हैं जब बसपा की सरकार आएगी तो इसकी जांच की जाएगी।