{"_id":"5ea00cab8ebc3e905f481360","slug":"mayawati-says-central-government-should-bring-back-migrant-labourers-from-different-states","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा के छात्रों की तरह अलग-अलग राज्यों में फंसे मजदूरों को भी घर पहुंचाए केंद्र सरकार: मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटा के छात्रों की तरह अलग-अलग राज्यों में फंसे मजदूरों को भी घर पहुंचाए केंद्र सरकार: मायावती
Wed, 22 Apr 2020 04:18 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 22 Apr 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने केंद्र सरकार से मांग की है कि जिस तरह राजस्थान के कोटा में फंसे विद्यार्थियों को घर वापस लाया गया, ठीक इसी तरह महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा तथा अन्य और राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों को वापस लाया जाए और उन्हें घर भेजने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
उन्होंने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि कोरोना प्रकोप के कारण लगे देशव्यापी लॉकडाउन से सर्वाधिक महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा तथा अन्य और राज्यों में भी लाखों गरीब व प्रवासी मजदूर बेरोजगारी व भुखमरी की मार झेल रहे हैं। उन्हें एक वक्त का भोजन भी सही से नहीं मिल रहा है तथा वे हर हाल में अपने घर वापस लौटना चाहते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ऐसे में केन्द्र सरकार से आग्रह है कि वह उनकी इस मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करके तथा लॉकडाउन के नियमों का भी सही से पालन करते हुए उन्हें विशेष ट्रेनों व बसों से उनके घरों तक भेजने की व्यवस्था कराये जैसा कि कोटा से छात्रों को भेजने हेतु किया गया है।
विज्ञापन
2. ऐसे में केन्द्र सरकार से आग्रह है कि वह उनकी इस मांँग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करके तथा लाॅकडाउन के नियमों का भी सही से पालन करते हुए उन्हें विशेष ट्रेनों व बसों आदि से उनके घरों तक भेजने की व्यवस्था कराये जैसाकि कोटा से छात्रों को भेजने हेतु किया गया है।
— Mayawati (@Mayawati) April 22, 2020