{"_id":"6abfd20d400feefb05066ef0","slug":"mayawati-said-sp-wants-votes-from-pda-but-gives-tickets-to-family-members-and-capitalists-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 'सपा को वोट चाहिए पीडीए का, टिकट परिवार-पूंजीपतियों को', मायावती बोलीं- हारने को उतारेगी तीसरा प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 'सपा को वोट चाहिए पीडीए का, टिकट परिवार-पूंजीपतियों को', मायावती बोलीं- हारने को उतारेगी तीसरा प्रत्याशी
Fri, 02 Oct 2026 09:17 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 02 Oct 2026 09:17 PM IST
सार
बसपा सुप्रीमो ने राज्यसभा चुनाव में रामगोपाल और धनराज को प्रत्याशी बनाने पर सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा तीसरा प्रत्याशी हारने के लिए उतारेगी। उसका दोहरा चेहरा सबके सामने उजागर हुआ है। आगे पढ़ें विस्तार से...
विज्ञापन
मायावती।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने समाजवादी पार्टी के राज्यसभा प्रत्याशियों के चयन पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सपा को वोट तो पीडीए का चाहिए, लेकिन सांसद और विधायक अपने परिवार और पूंजीपतियों को बनाती है। सपा समाजवादी व पीडीए की पार्टी होने का ढोंग करती है। जनता इनके पीडीए के बहकावे में ना आए।
विज्ञापन
मायावती ने शुक्रवार को जारी अपने बयान में कहा कि सपा ने राज्यसभा चुनाव में रामगोपाल यादव को पर्चा भरवाया है जो सपा मुखिया के नजदीकी रिश्तेदार हैं। दूसरा उम्मीदवार धनराज परिमल नथवानी को बनाया है, जो चर्चित उद्योग घराने से जुड़े हैं। लोगों की राय में सपा का तीसरा उम्मीदवार पहले की तरह फेस सेविंग व चुनाव हारने के लिए होगा।
विज्ञापन
सपा का ऐसा दोहरा चाल, चरित्र व चेहरा हमेशा से रहा है। सवर्ण समाज के गरीबों तथा दलितों, आदिवासियों, अति-पिछड़ों, मुस्लिम एवं अन्य धार्मिक अल्पसंख्यक समाज के लोगों को विधानसभा चुनाव से पहले सतर्क हो जाना चाहिए। उनका हित बसपा में ही सुरक्षित है, बाकी सब छलावा है।
विज्ञापन
बसपा किसी भी चुनाव में विरोधी पार्टियों खासकर सपा की तरह अपने परिवार व पूंजीपतियों को टिकट नहीं देती है। पार्टी में कार्यरत सर्वसमाज के गरीब, मध्यम वर्ग व कमजोर तबकों के कर्मठ आंबेडकरवादी लोगों को ही उम्मीदवार बनाती है। सपा ठीक इसके विपरीत कार्य करती है।