फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati said Election Commission should take cognizance of incidents in Bihar and take action

UP: 'बिहार की घटनाओं का संज्ञान लेकर कार्रवाई करे चुनाव आयोग', मायावती बोलीं-निष्पक्ष चुनाव के लिए कड़ाई जरूरी

Tue, 08 Jul 2025 09:33 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 08 Jul 2025 09:33 AM IST
सार

मायावती ने कहा कि बिहार में हो रहे खून-खराबे का संज्ञान लेकर चुनाव आयोग कार्रवाई करे। स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव के लिए सख्त कार्रवाई करना जरूरी है। 

विज्ञापन
Mayawati said Election Commission should take cognizance of incidents in Bihar and take action
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि चुनाव आयोग को बिहार में हो रहे खून-खराबे का संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने सोमवार को जारी अपने बयान में कहा कि बिहार चुनाव को सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के साथ-साथ बाहुबल, धनबल व अपराध बल आदि से मुक्त कराना चाहिए। 

विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो ने कहा कि इसके लिए जो भी सख्त कदम उठाने हों, वह समय से अवश्य उठाएं ताकि चुनाव अभियान स्वतंत्र व निष्पक्ष हो। वैसे तो बिहार में खासकर दलितों, अति-पिछड़ों, शोषितों, गरीबों और उनकी महिलाओं आदि के विरुद्ध जुल्म, हत्या, शोषण तथा उनके हक से वंचित रखने के मामले हमेशा चर्चा का विषय रहे हैं। 

विज्ञापन

चुनाव आयोग संज्ञान लेकर कार्रवाई करे

विधानसभा चुनाव से पहले हिंसक वारदातों व हत्याओं के जारी रहने के क्रम में भाजपा नेता एवं प्रमुख उद्योगपति गोपाल खेमका की पटना में हुई हत्या ने राज्य में कानून व्यवस्था की बदहाल स्थिति के साथ-साथ प्रदेश की राजनीति को भी गर्मा दिया है। चुनाव आयोग अभी से इसका संज्ञान लेकर कार्रवाई करे तो यह शांतिपूर्ण चुनाव संचालन के लिए बेहतर होगा। बता दें कि बसपा बिहार विधानसभा चुनाव अकेले अपने बलबूते पर लड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed