फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati said BJP and Congress are not working in interest of Bahujans by following ideals of Constitution

डॉ भीमराव आंबेडकर परिनिर्वाण दिवस: मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बोलीं- सरकारों के दिल में कुछ... जुबान पर कुछ

Fri, 06 Dec 2024 07:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 06 Dec 2024 07:43 PM IST
सार

डॉ भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर मायावती ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि सरकारों के दिल में कुछ, जुबान पर कुछ और है।

विज्ञापन
Mayawati said BJP and Congress are not working in interest of Bahujans by following ideals of Constitution
मायावती। - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को डॉ भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं के नाम संदेश जारी किया। इसमें कहा कि भाजपा और कांग्रेस संविधान के आदर्शों पर चलकर बहुजनों के हित में कार्य नहीं कर रही हैं। उनके दिल में कुछ तथा जुबान पर कुछ और है।

विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो ने कहा कि लोगों ने कांग्रेस और भाजपा आदि का करीब 75 वर्षों का राजकाज देख लिया है। फिर भी आत्मसम्मान व स्वाभिमान के साथ जीवन जीने और सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक उन्नति का बहुजनों का सपना अधूरा है। 

विज्ञापन

बसपा और उसके मूवमेंट को कमजोर करने में लगे

ये पार्टियां तथा अफसरशाही साम, दाम, दंड, भेद आदि हथकंडे अपनाकर और षडयंत्र कर बसपा और उसके मूवमेंट को कमजोर करने में लगे रहते हैं, जिससे सजग रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश के किसान फसल का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन सरकार इनके प्रति उदासीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्वलंत मुद्दों व जनसमस्याओं की होती अनदेखी

उन्होंने कहा कि आरएसएस एंड कंपनी के लोग देश व राज्यों में राजनीतिक सत्ता पर कब्जा करके संविधान को सही से लागू नहीं होने देने के लिए भाजपा का हर प्रकार से सहयोग करने को तत्पर रहते हैं। ज्वलंत मुद्दों व जनसमस्याओं की अनदेखी करते हैं। लोगों को अधिक बच्चे पैदा करके परिवार बढ़ाने की इनकी सलाह वास्तव में भाजपा के केंद्र व राज्य सरकारों की विफलताओं पर पर्दा डालने तथा लोगों का ध्यान बंटाने का ताजा प्रयास लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed