फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati's reaction on demolition of Saint Ravidas temple.

मायावती ने दिल्ली में मंदिर गिराए जाने का किया विरोध, बोलीं- केंद्र और राज्य सरकार कराए इसका निर्माण

Wed, 14 Aug 2019 11:52 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 14 Aug 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
Mayawati's reaction on demolition of Saint Ravidas temple.
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala

बसपा सुप्रीमो मायावती ने दिल्ली के तुगलकाबाद में बने संत रविदास मंदिर के गिराए जाने का सख्त विरोध किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि केंद्र व दिल्ली सरकार की मिली भगत से मंदिर गिरवाए जाने से इन दलों की दलित संतों के प्रति जातिवादी मानसिकता साफ झलकती है।

विज्ञापन


मायावती ने कहा कि इस मामले में ये दोनों सरकारें कोई बीच का रास्ता निकालें और अपने पैसे से ही मंदिर का पुन: निर्माण करवाएं।
 
 

इसके पहले बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के सोनभद्र दौरे को लेकर सपा व कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सोनभद्र कांड के पीड़ित आदिवासियों की जमीन पहले कांग्रेस व फिर सपा के भू माफियाओं ने हड़प ली और जब विरोध किया तो उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

मायावती ने कहा कि सोनभद्र कांड को लेकर सपा व कांग्रेस नेताओं को घड़ियाली आंसू नहीं बहाने चाहिए बल्कि जमीन वापस दिलाने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने यूपी सरकार से आदिवासियों की जमीन वापस करने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed