{"_id":"5c7a46bfbdec225fe96d831e","slug":"mayawati-s-comment-on-come-back-of-wing-commander-abhinandan","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती ने अभिनंदन की वापसी का किया स्वागत, कहा- अब सरकार को दीर्घकालीन रणनीति की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती ने अभिनंदन की वापसी का किया स्वागत, कहा- अब सरकार को दीर्घकालीन रणनीति की जरूरत
Sat, 02 Mar 2019 02:32 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 02 Mar 2019 02:32 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने विंग कमांडर अभिनंदन की वतन वापसी का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इससे दोनों देशों के बीच तनाव में कमी होगी लेकिन भारत को पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंधों के लिए दीर्घकालीन रणनीति बनाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विंग कमांडर अभिनंदन की शुक्रवार रात पाकिस्तान से वापसी हुई है। करीब 60 घंटे दुश्मन की धरती पर बिताने के बाद उन्होंने अपनी धरती पर कदम रखा। पाकिस्तान ने वाघा-अटारी बॉर्डर पर रात करीब 9.20 पर उन्हें भारत भेजा। फिलहाल वह दिल्ली में हैं और कई स्तर पर उनकी मेडिकल जांच होगी।
विज्ञापन
पूरे भारत ने अभिनंदन की सकुशल वापसी का स्वागत किया है। मायावती ने ट्वीट किया कि पाक के कब्जे से विंग कमाण्डर अभिनन्दन की सकुशल वतन वापसी का दिली स्वागत है। इससे जनता में संतोष व तनाव में कमी आना स्वाभाविक है। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि बदलते माहौल में भारत को सुरक्षा-सम्मान व पड़ोसी देशों के साथ रिश्तों पर दीर्घकालीन, विश्वसनीय व मज़बूत नीति बनाने व उसी के हिसाब से पूरी तैयारी की जरूरत है।
विज्ञापन