{"_id":"642916129b84393d8505a382","slug":"mayawati-reviews-the-preprations-for-up-nikay-chunav-2023-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nikay Chunav: मायावती बोलीं, निकाय चुनाव में जनता के बीच रहने वाले ही बनेंगे प्रत्याशी, पूरी तैयारी करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nikay Chunav: मायावती बोलीं, निकाय चुनाव में जनता के बीच रहने वाले ही बनेंगे प्रत्याशी, पूरी तैयारी करें
Sun, 02 Apr 2023 03:43 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 02 Apr 2023 03:43 PM IST
सार
यूपी में निकाय चुनाव के लिए सभी दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मायावती ने रविवार को पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई और उनसे चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को लखनऊ के प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित पार्टी पदोधिकारियों की बैठक में कार्यकर्ताओं से पूरी क्षमता से निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में जनता के बीच रहने वाले कार्यकर्ताओं को ही उम्मीदवार बनाया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में सभी को मजबूती से जुट जाना है। लोग इस समय महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी और बदहाल कानून व्यवस्था से त्रस्त हैं। भाजपा इन सब मुद्दों पर फेल हो गई है। स्मार्ट सिटी केवल कागजों में हैं। महंगाई और गरीबी के कारण जनता की हालत खराब है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - नगर पालिका और पंचायतों में बढ़त बनाना भाजपा के लिए बड़ी चुनौती
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भाजपा को 'पसंद' हैं मुसलमान, कुलपति के नाम ने सभी को चौंकाया; अवध में ब्राह्मणों को संदेश, काडर को इनाम
उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में उम्मीदवारों का चयन सोच-समझकर किया जाएगा। उन्हीं लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी जो अपने क्षेत्र के लोगों के बीच रहते हैं और उनके कल्याण विकास में रुचि रखते हैं।
इस दौरान वह सपा पर भी हमलावर रहीं और कहा कि चुनाव आते ही सपा का दलितों के प्रति प्रेम बढ़ जाता है पर दलित समाज कभी भी सपा के साथ नहीं जाने वाला है।