{"_id":"5f7beec48ebc3e75024930d2","slug":"mayawati-replied-back-on-allegations-of-spreading-caste-violence-by-opposition","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्ष पर जातीय दंगे भड़काने के आरोप पर मायावती का पलटवार, कहा- न्याय दिलाने पर ध्यान दे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपक्ष पर जातीय दंगे भड़काने के आरोप पर मायावती का पलटवार, कहा- न्याय दिलाने पर ध्यान दे सरकार
Tue, 06 Oct 2020 09:42 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 06 Oct 2020 09:42 AM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विपक्ष पर जातीय दंगा भड़काने का आरोप लगाने पर पलटवार किया है। उन्होंने मंगलवार सुबह एक के बाद एक, दो ट्वीट किए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हाथरस कांड की आड़ में विपक्ष पर दंगा भड़काने की साजिश का लगाया गया आरोप सही है या चुनावी चाल है यह तो वक्त ही बताएगा पर इस समय सरकार पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने पर ध्यान केंद्रित करे तो बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
अगले ट्वीट में उन्होंने कहा कि हाथरस कांड को लेकर पीड़ित परिवार के साथ जिस प्रकार का अमानवीय व्यवहार किया गया उससे देश भर में काफी रोष और आक्रोश है। सरकार अब भी गलती सुधारे व पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए गंभीर हो नहीं तो जघन्य अपराधों को रोक पाना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
2. वैसे हाथरस काण्ड को लेकर पीड़िता परिवार के साथ जिस प्रकार का गलत व अमानवीय व्यवहार किया गया उससे देश भर में काफी रोष व आक्रोश। सरकार अब भी गलती सुधारे व पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए गंभीर हो वरना जघन्य घटनाओं को रोक पाना मुश्किल होगा।
— Mayawati (@Mayawati) October 6, 2020