{"_id":"7f5ab44f875fc3ec65557f8d7c4b8131","slug":"mayawati-rebutts-rahul-gandhi-s-remarks","type":"story","status":"publish","title_hn":"'किसने रोका है, हजार दलित लीडर पैदा करें राहुल'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'किसने रोका है, हजार दलित लीडर पैदा करें राहुल'
महेंद्र तिवारी/लखनऊ
Updated Sun, 10 Nov 2013 09:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के उन आरोपों का कड़ा जवाब दिया है।
विज्ञापन
मायावती ने राहुल से सवाल किया है कि कांग्रेस को दलित नेतृत्व पैदा करने से किसने मना किया?
बसपा के प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों के एक सवाल पर मायावती ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को एक नहीं हजार लीडर पैदा करने चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि राहुल को दलित नेतृत्व पैदा करने के लिए किसने मना किया?
दरअसल, पिछले दिनों राहुल ने यूपी की एक रैली में मायावती पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि मायावती बसपा में किसी दूसरे दलित लीडर को नहीं पनपने दे रही हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: मुलायम, मोदी के बाद यूपी में गरजेंगी माया
विज्ञापन
बहराइच में कांग्रेस, बसपा और सपा का एक डीएनए होने से जुड़े नरेंद्र मोदी के बयान पर पलटवार करते हुए मायावती ने कहा कि मोदी को बसपा के बारे में कुछ कहने से पहले आडवाणी, राजनाथ और अपने आंतरिक संघर्ष के बारे में सार्वजनिक मंच से सफाई देनी चाहिए।
उन्होंने दावा किया कि भाजपा नेताओं की इस तिकड़ी के आपसी संघर्ष का फायदा बसपा को होगा। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव के बाद यह फायदा साफ नजर आएगा।
पढ़ें: कुछ और ही है बसपा की प्लानिंग
मायावती ने सपा और कांग्रेस से किसी तरह की मिलीभगत से इंकार करते हुए कहा कि ऐसा किसी भी दशा में संभव नहीं है। केंद्र की यूपीए सरकार को तो उन्होंने सांप्रदायिक शक्तियों को सत्ता से बाहर रखने के लिए समर्थन दिया।
पढ़ें-बसपा भी ओपिनियन पोल पर रोक के पक्ष में
उन्होंने दिल्ली में सरकारी बंगले में अवैध निर्माण के आरोपों से लेकर अपने भाई पर आयकर विभाग की रहमदिली जैसे आरोपों पर विस्तार से सफाई दी। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि ऐसा हर चुनाव के पहले मीडिया का दलित विरोधी एक तबका करता है।
क्या हो रहा है यूपी की राजनीति में, हर पल यहां रहती है खबर