फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati reacts on haryana and maharashtra election.

कांग्रेस वाला रवैया अपना रही है भाजपा सरकार: मायावती

Wed, 22 Oct 2014 02:45 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 22 Oct 2014 02:45 AM IST
विज्ञापन
mayawati reacts on haryana and maharashtra election.

हरियाणा व महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों में अपेक्षा के हिसाब से प्रदर्शन न करने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को एक बार फिर यूपी व उत्तराखंड के पार्टी नेताओं को तलब किया।

विज्ञापन


उन्होंने पार्टी संगठन को ज्यादा मजबूत बनाने के लिहाज से सर्वसमाज में बड़े पैमाने पर जनाधार बढ़ाने का निर्देश दिया। बसपा अध्यक्ष ने पार्टी जनाधार के विस्तार में सर्वसमाज को जोड़ने के लिए रणनीति बताई और उस पर सख्ती से अमल की ताकीद की।
विज्ञापन


बैठक के बाद महाराष्ट्र व हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों पर मायावती ने प्रतिक्रिया भी जारी की। इसमें उन्होंने बसपा की असफलता के लिए इन दोनों राज्यों की जनता की मानसिकता को वजह बताया। मायावती ने कहा, जनता ने लोकसभा चुनाव में यूपीए सरकार को हटाने के लिए एनडीए को वोट दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब यह सोचकर उसी भाजपा/एनडीए को वोट दिया कि मोदी सरकार को अभी छह महीने भी नहीं हुए हैं। प्रधानमंत्री खुद भी बार-बार समय मांग रहे हैं। इसका सीधा फायदा भाजपा को मिला। यही वजह रही कि इन दो राज्यों में बसपा को खास सफलता नहीं मिल पाई।

भाजपा आगे भी हो सकती है कामयाब

mayawati reacts on haryana and maharashtra election.

मायावती ने कहा, हरियाणा व महाराष्ट्र के लोग प्रधानमंत्री मोदी के इस बहकावे में भी आ गए कि कांग्रेस के मुकाबले उनके प्रदर्शन को इतने कम समय में न आंका जाए। इसका भी भाजपा को फायदा मिला।

यह भी संभव है कि आने वाले समय में जहां भी विधानसभा चुनाव होने वाले हैं वहां भी भाजपा अपने इस तर्क से लोगों को बरगलाने में थोड़ी सफल भी हो जाए। हालांकि भाजपा जनता से किया कोई वादा अब तक पूरा नहीं कर पाई है।

यहां तक कि कालाधन वापस लाने के मामले में मोदी सरकार ने शुतुरमुर्ग की तरह अपना मुंह रेत में छिपा लिया है। वह अपने चुनावी वादे से उलट कांग्रेस वाला रवैया अपना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed