फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati reached lucknow call for meeting

लखनऊ पहुंचते ही मायावती ने बुलाई बड़ी बैठक, गठबंधन पर हो सकता है फैसला

Thu, 10 Jan 2019 10:23 PM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: MANISH sachan Updated Thu, 10 Jan 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
mayawati reached lucknow call for meeting
मायावती - फोटो : ANI

बसपा सुप्रीमो मायावती बृहस्पतिवार को लखनऊ पहुंच गई। 15 जनवरी को अपने जन्मदिन पर वह सपा-बसपा गठबंधन का एलान कर सकती है। उन्होंने 20 जनवरी को बसपा के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। इसमें वह चुनावी रणनीति का खुलासा करेंगी। 22 जनवरी को वह भाईचारा कमेटी की बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर दिशा-निर्देश देंगी।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव को लेकर सपा और बसपा में गठबंधन को लेकर सहमति बन गई है। मायावती और अखिलेश के बीच दिल्ली में हुई लंबी बैठक में सीटों के बंटवारे को लेकर भी लगभग आम राय बन गई है। उनके बीच एक और बैठक होगी। इसके बाद तय हो जाएगा कि कौन का दल, किस सीट पर चुनाव लड़ेगा।
विज्ञापन


ऐसी संभावना है कि उनके बीच अगली मुलाकात लखनऊ में ही होगी। 15 जनवरी को मायावती के जन्मदिन पर अखिलेश यादव समेत कई प्रमुख नेता उन्हें बधाई देने जाएंगे। उस दिन प्रदेश में सपा-बसपा के बीच गठबंधन की औपचारिक घोषणा की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी हो सकता है कि एक-दो दिन बाद इसका एलान हो। दरअसल, मायावती लोकसभा सीटों का फाइनल बंटवारा हो जाने तक गठबंधन की विधिवत घोषणा नहीं करना चाहती हैं।

इस बीच मायावती ने 20 जनवरी को पार्टी के पदाधिकारियों, कोऑर्डिनेटर व अन्य प्रमुख नेताओं की बैठक बुलाई है। पहले यह बैठक 10 जनवरी को प्रस्तावित थी। 22 जनवरी को भाईचारा कमेटियों की बैठक प्रस्तावित है। ये बैठकें काफी अहम बताई जा रही हैं। इनमें बसपा के सभी प्रमुख नेता शामिल होंगे।

माना जा रहा है कि मायावती चुनावी रणनीति को लेकर उन्हें विस्तृत दिशा निर्देश देंगी। यह भी बता सकती हैं कि गठबंधन का स्वरूप क्या होगा, बसपा किन-किन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बृहस्पतिवार को राजधानी पहुंचने के बाद मायावती ने पार्टी के चुनिंदा नेताओं से राजनीतिक हालात पर चर्चा की। मायावती के लखनऊ पहुंचने के बाद बसपा कार्यालय पर खासी गहमागहमी नजर आई।

कांग्रेस ने शुरू की अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी 

प्रदेश में महागठबंधन को लेकर सपा-बसपा से मिले झटके के बाद कांग्रेस ने प्रदेश में लोकसभा चुनाव अपने दम पर लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। पहले चरण कांग्रेस सबसे मजबूत सीटों को चिह्नित कर रही है। ऐसी 40-45 सीटों पर जल्द ही प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इसी महीने अमेठी दौरे के बाद कांग्रेस अपने रुख का खुलासा करेगी। तब तक सपा-बसपा के गठबंधन का एलान हो सकता है। इसी के बाद कांग्रेस अपने पत्ते खोलेगी। कांग्रेस कई छोटे दलों से गठबंधन कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed