फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati press conference over her bungalow issue.

मायावती ने खाली किया बंगला, कहा- कैराना हार को छिपाने के लिए भाजपाई चलवा रहे ऐसी खबरें

Sat, 02 Jun 2018 10:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 02 Jun 2018 10:02 PM IST
विज्ञापन
mayawati press conference over her bungalow issue.
बंगला खाली कर प्रस्थान करतीं बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ के 13 ए माल एवेन्यू स्थित अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया है। इस पर उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस की और भाजपा पर निशाना साधा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग कैराना में अपनी हार को छिपाने के लिए अपनी पूरी ताकत का इस्तेमाल कर मीडिया में मेरे द्वारा बंगला न खाली करने की खबरें चलवा रहे हैं। जबकि बंगला खाली करने के लिए नोटिस में 15 दिन का समय दिया गया था। जो कि अभी पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में मीडिया के लोगों को संयम बरतना चाहिए।
विज्ञापन


देखें-इसी ऑलीशान बंगले को मायावती ने कर दिया खाली, मीडिया को खुद दिखाए अंदर के नजारे, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


मायावती ने जानकारी देते हुए कहा कि ये बंगला बसपा संस्थापक कांशीराम के नाम पर स्थापित किया गया था। जिसके एक हिस्से में मैं रहती हूं वो खाली कर दिया गया है।

इसके साथ ही उन्होंने मीडिया के लोगों को भी बुलाया और उनसे बंगले का भ्रमण कर फोटोग्राफी करने को कहा।

उन्होंने कैराना चुनाव में भाजपा के खिलाफ वोट करने पर जनता को धन्यवाद दिया और कहा कि अब भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed