{"_id":"5aaf99b64f1c1bbd758b64e7","slug":"mayawati-press-conference-on-bjp-one-year-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"जश्न मना रही योगी सरकार को बसपा सुप्रीमो मायावती की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जश्न मना रही योगी सरकार को बसपा सुप्रीमो मायावती की सलाह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 19 Mar 2018 04:37 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को राजधानी स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर एक साल पूरे कर चुकी बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता भी अब यह कहने लगे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी की करनी के कारण बीजेपी की लुटिया उपचुनाव में डूबी है।
विज्ञापन
उपचुनाव में हार को मामूली बता रही बीजेपी को घेरते हुए बसपा सुप्रीमो ने कहा कि शहरी निकाय चुनाव में भी मुख्यमंत्री योगी अपने मठ की सीट हार गए थे, क्योंकि वह सर्वसमाज में जनहित के रोजमर्रा के कार्यों में समय देने के बजाए धार्मिक कर्मकांडों में अपना समय देते रहे हैं।
विज्ञापन
बीजेपी द्वारा धन की कमी को प्रदेश के विकास में रोड़ा बताने पर मायावती ने पीएम और सीएम योगी को आंड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता से वादा किया था कि उनकी केंद्र सरकार प्रदेश में पैसे की कमी नहीं होने देगी, अब विकास के काम नहीं कर पा रहे तो कह रहें हैं हमारे पास धन नहीं है। इससे पता चलता है कि बीजेपी के लोग चुनाव में कहते कुछ हैं और जीत के बाद करते कुछ।
विज्ञापन
बतातें चले कि प्रदेश की योगी सरकार अपने कार्यकाल का एक साल पूरे होने का जश्न मना रही है। इस अवसर पर राजधानी के लोकभवन में सोमवार को कार्यक्रम 'एक साल नई मिसाल' का आयोजन किया गया।
बसपा सुप्रीमो ने बीजेपी को इस तरह के जबरदस्ती के आयोजनों से बचने और हार पर आत्मचिंतन करने की सलाह दी। कहा, अभी बीजेपी के सहयोगी दल आवाज उठा रहे हैं, धीरे-धीरे बीजेपी के विधायक और मंत्री भी मुंह खोलेंगे।