फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati praises modi government for reducing excise duty on Petrol diesel.

UP: मायावती ने पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाने पर केंद्र की तारीफ की, बोलीं- राज्य सरकारें भी वैट कम करें

Sun, 22 May 2022 04:38 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 22 May 2022 04:38 PM IST
सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाकर जनता को बड़ी राहत दी है अब राज्य सरकारें भी वैट कम करें।

विज्ञापन
Mayawati praises modi government for reducing excise duty on Petrol diesel.
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाए जाने पर केंद्र की मोदी सरकार की प्रशंसा की है साथ ही राज्य सरकारों से भी वैट घटाकर जनता को और राहत देने की अपील की है।

विज्ञापन


मायावती ने ट्वीट कर कहा कि काफी समय बाद केन्द्र सरकार ने देश में हर तरफ बढ़ती महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी व तनाव की मार से त्रस्त बदहाल जीवन जीने को मजबूर लोगों को पेट्रोल-डीजल के उत्पाद शुल्क में कटौती कर थोड़ी राहत दी है। अब यूपी व अन्य राज्यों की जिम्मेदारी बनती है कि वे भी केन्द्र की बात मानकर इन पर तत्काल वैट कम करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसी प्रकार अब समय आ गया है कि केन्द्र व राज्य सरकारें, राजनीतिक स्वार्थ व आपसी नफा-नुकसान को त्यागते हुए साथ मिलकर दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही इन राष्ट्रीय समस्याओं पर समुचित ध्यान दें ताकि आम जनजीवन सामान्य हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन






शनिवार को केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दामों में कटौती कर दी है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में क्रमश: 8 और 6 रुपये कमी की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed