फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati opposed upcoca given the example of Councilor

यूपीकोका के विरोध में उतरीं मायावती, दिया अलीगढ़ के बसपा पार्षद का उदाहरण

Wed, 20 Dec 2017 08:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 20 Dec 2017 08:16 PM IST
विज्ञापन
mayawati opposed upcoca given the example of Councilor
मायावती

बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपीकोका का राजनीतिक विरोधियों के दमन में इस्तेमाल होने की आशंका जताते हुए इसे वापस लेने की मांग की है। बुधवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में वैसे ही राजनीतिक, जातीय और सांप्रदायिक विद्वेष से कानून का काफी दुरुपयोग किया जा रहा है।

विज्ञापन


ऊपर से महाराष्ट्र के मकोका की तर्ज पर बनाए गए ‘यूपीकोका’ लाकर भाजपा सरकार ने विरोधियों की जुबान पर ताला डालने की साजिश रची है। जो भी सरकार का विरोध करेगा, उसके खिलाफ इस कानून का दुरुपयोग किया जाएगा। सरकार ने इस जनविरोधी कानून को वापस न लिया तो बसपा को इसके विरोध में मैदान में उतरेगी।
विज्ञापन


मायावती ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार की द्वेषपूर्ण व जातिवादी नीति के कारण पूरे प्रदेश में कानून का बहुत बड़े पैमाने पर गलत इस्तेमाल करके निर्दोष दलितों, पिछड़ों व अकलियतों को गलत मुकदमों में फंसाकर जेलों की सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका उदाहरण अलीगढ़ है, जहां उर्दू में शपथ लेने पर अलीगढ़ के एक बसपा पार्षद पर सांप्रदायिक भावना भड़काने का गलत आरोप लगाकर मुकदमा कायम कर दिया गया। माफिया और अपराधियों पर कार्रवाई के लिए चलाए गए अभियान में भी राजनीतिक व जातीय विद्वेष से लोगों को सूचीबद्ध किया गया।


उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग कानून हाथ में लेने के साथ संगठित अपराध, गुंडागर्दी व माफियागीरी कर रहे हैं, पर इन पर कार्रवाई के बजाय संरक्षण दिया जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed