{"_id":"9e865bd609f26f7c60e6ab8e5a99c2ec","slug":"mayawati-killing-small-political-parties","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत की छोटी मछलियां खाने लगी बसपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासत की छोटी मछलियां खाने लगी बसपा
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 29 Jan 2014 10:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा ने क्षेत्र विशेष में सियासी समीकरण को बिगाड़ने में अहम भूमिका निभाने वाले क्षेत्रीय दलों के प्रभावशाली नेताओं को पार्टी में शामिल करने की मुहिम शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इसके तहत भारतीय समाज पार्टी (भासपा) के कई जिलों के प्रमुख नेताओं को बसपा में शामिल किया गया है।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि पिछले दिनों बसपा सुप्रीमो मायावती ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ ऐसे छोटे दलों को लेकर भी चर्चा की थी जो चुनाव में जीत तो नहीं पा रहे हैं, लेकिन उनके प्रत्याशी कुछ वोट लेकर समीकरण बिगाड़ देते हैं।
विज्ञापन
माना गया कि पूर्वांचल के कई जिलों में कई सीटों पर भासपा काफी हद तक यह भूमिका निभा रही है।
बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर के प्रदेश भ्रमण में इस रणनीति का क्रियान्वयन नजर आने लगा है।
हाल ही राजभर ने मऊ, बलिया, वाराणसी व कुशीनगर में प्रभावशाली भूमिका अदा कर रहे एक दर्जन से अधिक नेताओं को बसपा में शामिल किया।
बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि भासपा के प्रदेश महासचिव गणेश पाल व योगेंद्र सिंह चौहान समेत कई जिलों के अच्छे नेता अब बसपा में शामिल हो गए हैं।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस, भाजपा व सपा की नीतियों से त्रस्त तमाम प्रभावशाली लोग बसपा में शामिल हो रहे हैं।
सपा की जनविरोधी सरकार को लोकसभा चुनाव आईना दिखाने का काम करेगा। राजभर ने बताया कि कई अन्य दलों के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता भी पार्टी के संपर्क में हैं।
विज्ञापन