फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati grand birthday celebration organised by BSP.

अब माया भी मनाएंगी शाही जन्मदिन

Sun, 07 Dec 2014 04:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 07 Dec 2014 04:24 PM IST
विज्ञापन
mayawati grand birthday celebration organised by BSP.

बसपा के प्रदेश संगठन ने 15 जनवरी 2015 को पार्टी सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन पूरे उत्साह से मनाने का फैसला किया है। इस दिन जिलास्तर पर सम्मेलनों का आयोजन होगा।

विज्ञापन


बसपा प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर की अध्यक्षता में शनिवार को पार्टी के कोऑर्डिनेटरों, पदाधिकारियों की बैठक में तय हुआ कि इसके लिए जिला प्रशासन से बाकायदा अनुमति ली जाएगी। कार्यक्रमों का आयोजन भव्यता से होगा। तब तक पार्टी संगठन नए सिरे से खड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन


पार्टी की सोच है कि इस बहाने एक ही दिन में पूरे प्रदेश में नए सिरे से तैयार संगठन तक अपनी योजना पहुंचा देगी। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए यह रणनीति उपयोगी होगी। पार्टी इस कार्यक्रम के जरिए संगठन के लिए चुनावी माहौल बनाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर, राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज, एमएलसी सुनील चित्तौड़, प्रताप सिंह बघेल, नौशाद अली, वीरेंद्र चौधरी उपस्थित रहे।

यूथ को हर स्तर पर 50 फीसदी हिस्सेदारी

mayawati grand birthday celebration organised by BSP.

संगठन के कार्यों की बैठक में समीक्षा की गई। खास तौर से जिला, विधानसभा व सेक्टर संगठन में 50 प्रतिशत युवाओं की भागीदारी की जानकारी ली गई। राजभर ने रिपोर्ट पर संतोष जताते हुए सेक्टर संगठन में हर हाल में युवाओं को 50 प्रतिशत हिस्सेदारी देने का निर्देश दिया।

लोकसभा प्रभारियों में भी 50 प्रतिशत युवाओं को मौका दिया गया है। बहुजन वालंटियर फोर्स व वामसेफ के गठन की भी समीक्षा हुई। राजभर ने कोऑर्डिनेटरों को तीन से पांच सेक्टर का जोन बनाकर कैडर मीटिंग करने का निर्देश दिया।

कोऑर्डिनेटर इन बैठकों में पार्टी में ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगठन की विचारधारा से जोड़ने का काम करेंगे। दिसंबर तक हर विधानसभा में काम पूरा करने का फैसला हुआ। लोकसभा प्रभारियों को जिम्मेदारी दी कि वे हर बूथ पर अपने समाज के दो-दो लोगों को जोड़ेंगे।

गौरतलब है कि मुलायम सिंह ने नवंबर में दो दिन तक रामपुर के जौहर यूनिवर्सिटी में अपना शाही जन्मदिन बनाया था। इस जन्मदिन पर उन्होंने 75 फीट का केक भी काटा था। साथ ही इस जन्मदिन का फंड भी सुर्खियों में रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed