{"_id":"5d206f578ebc3e6d06301d76","slug":"mayawati-declares-incharge-of-nine-jones-for-bypoll","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मायावती ने उपचुनाव के लिए घोषित किए नौ मंडलों के प्रत्याशी, कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती ने उपचुनाव के लिए घोषित किए नौ मंडलों के प्रत्याशी, कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश
Sat, 06 Jul 2019 04:08 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 06 Jul 2019 04:08 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
बसपा सुप्रीमो मायावती ने उपचुनाव की तैयारियों पर जोर देते हुए शनिवार को नौ मंडलों के प्रभारियों की घोषणा कर दी। उन्होंने लखनऊ, इलाहाबाद, वाराणसी, मिर्जापुर, आजमगढ़, गोरखपुर, देवीपाटन, बस्ती व फैजाबाद के प्रभारी बनाए हैं।
विज्ञापन
माल एवेन्यू स्थित कार्यालय में अवध व पूर्वांचल क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ लंबी बैठक में उन्होंने पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं से पूरे जोश के साथ उपचुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोनों ही प्रदेश के पूर्वांचल से ही आते हैं लेकिन इन क्षेत्रों में गांव, गरीब व किसान का बुरा हाल है। केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार होने के बावजूद यहां की जनता के जीवन में कोई बदलाव नहीं आया है जो कि भाजपा के खोखले दावों को दिखाता है।
विज्ञापन
Trending Videos
भाजपा की सरकार व्यावसायिक मानसिकता वाली सरकार
मायावती ने शुक्रवार को संसद में पेश किए गए बजट पर कहा कि भाजपा की सरकार कल्याणकारी सरकार होने की जगह व्यावसायिक मानसिकता वाली सरकार बनती जा रही है। केंद्र सरकार देश की आमजनता के असली मुद्दों को छोड़कर सिर्फ कुछ उद्योगपतियों के हित में नीतियों का निर्माण कर रही है। उन्होंने सरकार पर संवैधानिक जिम्मेदारियों से भागने का भी आरोप लगाया।