गायत्री की कैबिनेट में वापसी पर बोली माया, सपा यूटर्न लेने वाली सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायत्री प्रजापति के शपथ लेते ही विरोधियों ने सपा पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। बसपा सुप्रीमो मायावती का कहना है, भ्रष्टाचार के आरोप में कुछ दिन पहले हटाए गए गायत्री प्रजापति को दोबारा मंत्री बनाकर सपा मुखिया ने खुद को कमजोर और अखिलेश को यूटर्न लेने वाला मुख्यमंत्री साबित कर दिया है।
इतना ही नहीं मायावती ने ये भी कहा कि सपा सरकार के इस कदम से ये जाहिर हो गया है कि सरकार में खराब कानून व्यवस्था के साथ भ्रष्टाचार भी बेलगाम जारी है।
बता दें कि कुछ ही दिन पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कुछ ही दिन पहले भ्रष्टाचार के आरोप में खनन मंत्री गायत्री प्रजापति को बर्खास्त कर दिया था। सोमवार को अखिलेश के मंत्रिमंडल का आठवां विस्तार हआ है जिसमें गायत्री प्रजापति को फिर से कैबिनेट मंत्री के तौर पर वापसी मिली है।
इसी मुद्दे को लेकर मायावती आज सपा पर हमलावर नजर आईं। उन्होंने कहा कि देश की जनता ये समझ नहीं पा रही है कि जिस मंत्री को हाल ही में भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त किया गया था उसे मजबूरी में दोबारा मंत्री बना दिया गया।
विभाग बदल जाने से नहीं बदलेगा चरित्र
माया ने कहा कि भले ही उस मंत्री का विभाग बदल दिया जाए लेकिन इससे उसका चाल, चरित्र और स्वभाव तो नहीं बदल जाएगा।
उन्होंने सपा को कमजोर, लचर और यू-टर्न लेने वाली सरकार बताया। मायावती ने कहा कि सपा जिन कामों का प्रचार विज्ञापनों के जरिए करवा रही है उनमें से ज्यादातर काम बीएसपी सरकार में शुरू किए गए थे।
माया ने कहा, मेरे शुरू करवाए गए कामों में भ्रष्टाचार जारी है जो आम जनता के लिए काफी चिंताजनक है।