{"_id":"5ca5b803bdec22144c193614","slug":"mayawati-criticizes-bjp-for-for-its-policies","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की तरह देश व लोकतंत्र का अपमान कर रही भाजपा, जनता माफ नहीं करेगी: मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की तरह देश व लोकतंत्र का अपमान कर रही भाजपा, जनता माफ नहीं करेगी: मायावती
Thu, 04 Apr 2019 01:23 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 04 Apr 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
बसपा सुप्रीमो मायावती का ट्वटिर के जरिये भाजपा पर हमला जारी है। बृहस्पतिवार को ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा कि भारत को मोदी व मोदी को भारत बताने की भाजपा के लोग वैसी ही गलती कर रहे हैं जैसी कांग्रेस ने इंदिरा को इंडिया और इंडिया को इंदिरा बताकर की थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ये देश व लोकतंत्र का अपमान है। इसके लिए जनता भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी।
आपको बता दें कि मायावती हर रोज ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधती हैं और उनकी नीतियों पर सवाल उठाती हैं।
बीजेपी व आरएसएस के लोग भारत को मोदी व मोदी को भारत बताने की वैसी ही गलती करके देश व लोकतंत्र को अपमानित करने का काम कर रहे हैं जैसाकि कांग्रेस इन्दिरा को इण्डिया व इण्डिया को इन्दिरा बताकर पहले कर चुकी है। यह अति-दुःखद व अति-निन्दनीय है। आमजनता इन्हें कभी माफ करने वाली नहीं है।
— Mayawati (@Mayawati) April 4, 2019
विज्ञापन