कांग्रेस की तरह देश व लोकतंत्र का अपमान कर रही भाजपा, जनता माफ नहीं करेगी: मायावती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती का ट्वटिर के जरिये भाजपा पर हमला जारी है। बृहस्पतिवार को ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा कि भारत को मोदी व मोदी को भारत बताने की भाजपा के लोग वैसी ही गलती कर रहे हैं जैसी कांग्रेस ने इंदिरा को इंडिया और इंडिया को इंदिरा बताकर की थी।
उन्होंने कहा कि ये देश व लोकतंत्र का अपमान है। इसके लिए जनता भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी।
आपको बता दें कि मायावती हर रोज ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधती हैं और उनकी नीतियों पर सवाल उठाती हैं।
बीजेपी व आरएसएस के लोग भारत को मोदी व मोदी को भारत बताने की वैसी ही गलती करके देश व लोकतंत्र को अपमानित करने का काम कर रहे हैं जैसाकि कांग्रेस इन्दिरा को इण्डिया व इण्डिया को इन्दिरा बताकर पहले कर चुकी है। यह अति-दुःखद व अति-निन्दनीय है। आमजनता इन्हें कभी माफ करने वाली नहीं है।
— Mayawati (@Mayawati) April 4, 2019